सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   VRV Singh, Lakshmipathy Balaji Likely to Get Coaching Roles at BCCI CoE

BCCI: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की नई टीम तैयार? वीआरवी और बालाजी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 May 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव की तैयारी है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वीआरवी सिंह और बालाजी को तेज गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी मिल सकती है। आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद इन नियुक्तियों पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।

VRV Singh, Lakshmipathy Balaji Likely to Get Coaching Roles at BCCI CoE
वीआरवी सिंह और बालाजी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भारतीय क्रिकेट के भविष्य को तैयार करने का अहम केंद्र माना जाता है। पिछले साल ट्रॉय कूली के पद छोड़ने के बाद से तेज गेंदबाजी कोच का पद खाली है। बीसीसीआई ने पहले किसी विदेशी विशेषज्ञ को लाने की कोशिश की थी और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी कोच स्टीफन जोंस से बातचीत भी हुई थी, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ पाया। अब बोर्ड भारतीय कोचों पर भरोसा करने के मूड में नजर आ रहा है।
Trending Videos

वीआरवी सिंह और बालाजी सबसे आगे
सूत्रों के मुताबिक पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वीआरवी सिंह और लक्ष्मीपति बालाजी इस रेस में सबसे आगे हैं। वीआरवी सिंह पहले भी ट्रॉय कूली के साथ काम कर चुके हैं, जिससे उन्हें सीओई के सिस्टम की अच्छी समझ है। वहीं बालाजी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लंबा अनुभव रखते हैं, जो युवा गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे पेस बॉलिंग कोच के तौर पर कृष्णकुमार
पी कृष्णाकुमार का नाम भी तेज गेंदबाजी कोच की सूची में शामिल है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में शानदार काम किया और टीम को ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में आकिब नबी, सुनील कुमार और युधवीर सिंह जैसे गेंदबाज उभरे।

बल्लेबाजी और फील्डिंग कोच भी तय होने के करीब
पूर्व कर्नाटक ऑलराउंडर येरे गूड को बल्लेबाजी कोच बनाया जा सकता है। फील्डिंग कोच की रेस में दिषांत यागनिक का नाम चर्चा में है, जो फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा मिलाप मेवाडा और शबरिश मोहन भी सूची में शामिल बताए जा रहे हैं।

महिला कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव संभव
सूत्रों के अनुसार सुनेत्रा परांजपे, नूशीन अल खदीर और वीआर वनीता को भी सीओई में कोचिंग जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ये बदलाव भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए अहम माने जा रहे हैं। अगर वीआरवी सिंह, बालाजी और अन्य पूर्व खिलाड़ी जिम्मेदारी संभालते हैं, तो युवा प्रतिभाओं को अनुभवी मार्गदर्शन मिलेगा और भारतीय क्रिकेट की नींव और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed