सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: A Single Message And the Groom Had to Be Swapped Just Before the Wedding Find Out What Happened

Bihar : एक मैसेज और फिर शादी के पहले बदलना पड़ गया दूल्हा; बड़े की जगह छोटे भाई के सिर क्यों सजा सेहरा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: Sabahat Husain Updated Thu, 14 May 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार

बगहा में शादी से पहले दूल्हे की कथित पहली पत्नी सामने आने से हंगामा मच गया। महिला ने नौ साल के रिश्ते और तीन बच्चों का दावा किया। पंचायत के बाद बड़े भाई की जगह छोटे भाई से युवती की शादी कराई गई।

Bihar: A Single Message And the Groom Had to Be Swapped Just Before the Wedding Find Out What Happened
हल्दी की रस्म के बीच पहुंची कथित पहली पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम चंपारण के बगहा में एक शादी उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गई, जब हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे की कथित पहली पत्नी सामने आ गई। जिस घर में शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां कुछ ही घंटों में पंचायत, आरोप-प्रत्यारोप और समझौते का दौर शुरू हो गया। आखिरकार बड़े भाई की जगह छोटे भाई को दूल्हा बनाकर शादी कराई गई।

Trending Videos

मामला ठकरहा थाना क्षेत्र के नवका टोला बेलवारीपट्टी गांव का है। गांव निवासी ललन चौधरी ने अपने बड़े बेटे की शादी गोपालगंज की एक युवती से तय की थी। घर में हल्दी की रस्म चल रही थी, रिश्तेदार और मेहमान शादी की तैयारियों में जुटे थे और अगले दिन बारात निकलनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दुल्हन पक्ष के मोबाइल पर एक व्हाट्सऐप मैसेज पहुंचा, जिसने पूरे माहौल को बदल दिया। मैसेज भेजने वाली महिला ने खुद को दूल्हे की पत्नी बताया। उसने युवक के साथ अपनी तस्वीरें, साथ रहने की बातें और शादी से जुड़े कथित सबूत भी भेजे।

महिला का दावा था कि वह करीब नौ साल से युवक के साथ रह रही थी और उनके तीन बच्चे भी हैं। यह जानकारी मिलते ही दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। लड़की पक्ष के लोग तुरंत गांव पहुंचे, जिसके बाद सवाल-जवाब, बहस और पंचायत का दौर शुरू हो गया।


पढ़ें: मुख्यमंत्री की कुर्सी सिर्फ राज्यसभा सांसदी के लिए छोड़ी थी नीतीश कुमार ने? एक महीने बाद भी हाथ खाली

बताया जा रहा है कि लड़के के परिवार को इस रिश्ते की जानकारी पहले से थी, लेकिन लड़की पक्ष को इसकी भनक तक नहीं थी। वहीं खुद को पत्नी बताने वाली महिला ने इंसाफ की मांग करते हुए थाने में आवेदन देने की बात कही है।

घंटों चली पंचायत के बाद ऐसा फैसला लिया गया, जिसने सभी को चौंका दिया। बड़े भाई की जगह छोटे भाई से लड़की की शादी कराने का प्रस्ताव रखा गया। शुरुआत में लड़की पक्ष ने इसका विरोध किया, लेकिन बाद में सामाजिक दबाव और बेटी के भविष्य को देखते हुए सहमति बन गई।

इसके बाद रातोंरात पूरा शादी का समीकरण बदल गया। जिस युवक के नाम की हल्दी चढ़ चुकी थी, उसकी जगह छोटे भाई को दूल्हा बना दिया गया। फिर उसी मंडप में छोटे भाई ने सेहरा बांधा और बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। फिलहाल यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं पुलिस कथित पहली पत्नी के दावों और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed