सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Accident: Horrific Crash in Bettiah Bikes Collide Head-on; Four People Critically Injured in Collision

Bihar Accident: बेतिया में भीषण हादसा, आमने-सामने भिड़ीं बाइकें; टक्कर में चार लोग बुरी तरह गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: Sabahat Husain Updated Thu, 14 May 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

बेतिया-नरकटियागंज मुख्य सड़क पर कोइरगावां चौक के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया।

Bihar Accident: Horrific Crash in Bettiah Bikes Collide Head-on; Four People Critically Injured in Collision
दुर्घटना में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेतिया-नरकटियागंज मुख्य सड़क पर कोइरगावां चौक के समीप गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पिपरा दिउलिया निवासी सुचिंद्र राम और करण पासवान, जबकि साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी सावा मुखिया और दिलीप कुमार उर्फ गुमानी मुखिया शामिल हैं।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, सुचिंद्र राम और करण पासवान एक बाइक पर सवार होकर नरकटियागंज से राजपुर मठिया गांव मजदूरी करने जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर सावा मुखिया और दिलीप मुखिया बसंतपुर गांव से बाइक पर सवार होकर नरकटियागंज आ रहे थे। इसी दौरान कोइरगावां चौक के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गयाजी में पुलिस-जनता संवाद की नई पहल, हर महीने थानों में लगेगा लोक संवाद; सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने चारों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed