सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   A case has been filed against Yograj Singh for his derogatory remarks against women.

Chandigarh: एक्टर योगराज सिंह की बढ़ी मुश्किलें, महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 14 May 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाबी एक्टर योगराज सिंह पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर केस दर्ज हुआ है। उन्होंने एक वेब सीरीज में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक डायलॉग बोला है जिसकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। 

A case has been filed against Yograj Singh for his derogatory remarks against women.
योगराज सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता व एक्टर योगराज सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर चंडीगढ़ में केस दर्ज हुआ है। महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दो वकीलों ने इसी क्लिप को आधार बनाकर योगराज सिंह के खिलाफ शिकायत दी है जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।  

Trending Videos


 वेब सीरीज में बोला गया अभद्र डायलॉग
जानकारी के मुताबिक एक्टर ने एक वेब सीरीज में महिलाओं को लेकर अभद्र डायलॉग बोला है। इस वेबसीरीज का नाम  लुक्खे है।  यह एक हिंदी वेब सीरीज है जिसमें महिलाओं को लेकर अभद्र डायलॉग बोलने पर आपत्ति जताई गई है। इसी की एक क्लिप सोशल मीडियो पर वायरल हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब महिला आयोग ने पुलिस को लिखा पत्र
वहीं, इस मामले को लेकर अब पंजाब महिला आयोग भी हरकत में आ गई है। उन्होंने पंजाब पुलिस को पत्र लिखकर मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों से करवाने की मांग की है। महिला आयोग ने एक्टर योगराज सिंह और इस केस से संबंधित अन्य लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।  

 


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed