सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Temperatures to Rise in Delhi NCR Now

अब सूरज दिखाएगा तल्ख तेवर: गर्मी का टॉर्चर झेलने के लिए हो जाएं तैयार, 42°C तक पहुंचेगा पारा, पढ़ें पूरा अपडेट

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 15 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले छह दिनों में गर्मी बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

Weather Forecast Temperatures to Rise in Delhi NCR Now
दिल्ली एनसीआर में गर्मी से राहत का दौर खत्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत का दौर खत्म हो गया। अब गर्मी के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 20 मई के बीच तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और अधिकतम तापमान लगभग 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शुरुआती दो दिनों में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है, जबकि 16 मई से 19 मई तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना जताई गई है। हवा की गति सामान्य से मध्यम रहेगी, जो ज्यादातर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। 

विज्ञापन

दिल्ली के लोगों को कई दिन से गर्मी का टॉर्चर झेलना पड़ रहा है। मौसम शुष्क बने रहने के चलते लगातार तापमान चढ़ रहा है। साथ ही, सूरज अपने कड़े तेवर दिखा रहा है। ऐसे में बृहस्पतिवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए।

सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। साथ ही, गर्म हवाओं ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 84 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत रही। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में दिल्ली में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed