सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PBKS vs MI IPL 2026 Captaincy Changes in Mumbai Indians Why Suryakumar Yadav Not in Playing 11

PBKS vs MI: इस सीजन मुंबई के लिए तीन खिलाड़ियों ने की कप्तानी, किस कारण पंजाब के खिलाफ नहीं खेले सूर्यकुमार?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 14 May 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब किंग्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस की कमान संभाली। बुमराह को टीम की कप्तानी करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा है। बुमराह ने अब तक 156 आईपीएल मैच खेले हैं, लेकिन पहली बार वह इस टूर्नामेंट में एक कप्तान के तौर पर खेलने उतरे।

PBKS vs MI IPL 2026 Captaincy Changes in Mumbai Indians Why Suryakumar Yadav Not in Playing 11
श्रेयस और बुमराह - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जा रहा है। पंजाब के लिए प्लेऑफ के लिहाज से यह मैच काफी महत्वपूर्ण है। दूसरी ओर, पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस के पास खोने को कुछ नहीं है, लेकिन वह पंजाब का खेल जरूर खराब कर सकती है। इस मैच में मुंबई के लिए नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या भी नहीं खेल रहे हैं और अब तक उनकी जगह कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव भी अनुपलब्ध हैं। इस मैच में जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी कर रहे हैं। 

दोनों टीमों ने प्लेइंग-11 में किए बदलाव
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। आज मुंबई की कमान जसप्रीत बुमराह संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हार्दिक पांड्या फिलहाल चोटिल हैं और सूर्यकुमार यादव निजी कारणों की वजह से यह मुकाबला नहीं खेलेंगे। मुंबई इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है। बुमराह ने बताया कि सूर्यकुमार और अल्लाह गजनफर टीम प्लेइंग-11 में शामिल नहीं है। वहीं, पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह ओमरजई के प्लेइंग-11 में शामिल होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

PBKS vs MI IPL 2026 Captaincy Changes in Mumbai Indians Why Suryakumar Yadav Not in Playing 11
जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL
हार्दिक लगातार तीसरे मैच से बाहर
मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पिछले तीन मैच से नहीं खेल रहे हैं। हार्दिक इस सीजन आखिरी बार चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ दो मई को हुए मैच में खेलने उतरे थे। इसके बाद अगले दो मैचों में सूर्यकुमार ने कप्तानी की थी। अब सूर्यकुमार जब निजी कारणों के चलते नहीं खेल रहे हैं तो उनकी जगह बुमराह ने टीम की कमान संभाली है। आईपीएल में यह पांचवां मौका है जब किसी सीजन किसी टीम की कप्तानी तीन खिलाड़ियों ने की है। 
  • मुंबई इंडियंस के लिए यह दूसरी बार है जब किसी सीजन तीन खिलाड़ियों ने टीम की कमान संभाली है।
  • इससे पहले 2008 में हरभजन सिंह, शॉन पोलाक और सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी।
  • वहीं, 2013 में मैथ्यूज, रॉस टेलर और आरोन फिंच ने पुणे वारियर्स की कमान संभाली थी।
  • सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2021 में डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन और मनीष ने कप्तानी की थी।
  • इतना ही नहीं 2024 में शिखर धवन, सैम करन और जितेश ने पंजाब किंग्स की कमान संभाली थी। 
विज्ञापन

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बरार, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed