{"_id":"6a2faf81a3afb7f11d04124a","slug":"why-was-ollie-robinson-ruled-out-of-the-second-test-against-new-zealand-double-blow-for-the-england-team-2026-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए ओली रॉबिन्सन? इंग्लैंड टीम को लगा दोहरा झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए ओली रॉबिन्सन? इंग्लैंड टीम को लगा दोहरा झटका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार
इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले झटके पर झटके लग रहे हैं। पहले नियमित कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को टीम से बाहर किया गया और अब चोट के कारण तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन भी दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
ओली रॉबिन्सन
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के बाद एक अन्य तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन भी घुटने की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच से बाहर हो गए हैं। रॉबिन्सन ने पहले टेस्ट मैच में 77 रन देकर सात विकेट लिए थे। इंग्लैंड ने यह मैच 115 रन से जीता था।
स्टोक्स-एटकिंसन भी हैं बाहर
स्टोक्स और एटकिंसन को बुधवार को टीम से बाहर कर दिया गया था क्योंकि एक नाइट क्लब में हुई घटना के बाद उनकी जांच चल रही है। रॉबिन्सन टीम के साथ ही रहेंगे और 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट से पहले अपने घुटने की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन करवाएंगे। उनकी जगह पर अब तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले हेनरी क्रोकोम्बे को टीम में शामिल किया गया है। स्टोक्स की अनुपस्थिति में जो रूट टीम की कप्तानी करेंगे।

रॉबिन्सन इस सीरीज में दो साल बाद टेस्ट टीम में लौटे थे। पहले टेस्ट में लॉर्ड्स के मैदान पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने सात विकेट लेकर इंग्लैंड को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, रॉबिन्सन की नई चोट ने उनकी फिटनेस को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बताया है कि रॉबिन्सन टीम के साथ ही रहेंगे। रॉबिन्सन का न होना इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका है।
इंग्लैंड सीरीज में आगे
इंग्लैंड का प्रदर्शन लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट में शानदार रहा था। मेजबान टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 115 रनों से हराया था। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने दोनों ही पारियों में आसानी से घुटने टेक दिए थे। पहली पारी में इंग्लैंड द्वारा बनाए गए 140 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 113 रन बनाकर ढेर हो गई थी। वहीं, दूसरी पारी में इंग्लैंड ने एमिलियो गे की अर्धशतकीय पारी के बूते 226 रन बनाए थे। हालांकि, दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की पूरी टीम सिर्फ 138 रन बनाकर सिमट गई थी। इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में ओली रॉबिन्सन ने पांच विकेट झटके थे, जबकि दूसरी पारी में गस एटकिंसन ने 30 रन देकर पांच विकेट निकाले थे।