सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sunam denial of NOC opposition gheraoed Council office removing chairs sat down on floor mats

सुनाम में हंगामा: एनओसी न मिलने से नाराज विपक्ष ने घेरा काउंसिल दफ्तर, कुर्सियां हटा दरियों पर बैठे

संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 14 May 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन सरकार के 'रबड़ स्टैंप' की तरह काम कर रहा है। आरोप है कि सत्ताधारी दल के चहेतों को रातों-रात एनओसी बांटी जा रही है, जबकि विपक्षी उम्मीदवारों को तकनीकी कमियों का बहाना बनाकर टरकाया जा रहा है।

Sunam denial of NOC opposition gheraoed Council office removing chairs sat down on floor mats
सुनाम में जमीन पर बैठे विपक्ष के नेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में नगर निकाय चुनाव की दहलीज पर खड़े सुनाम में वीरवार को अजीबोगरीब तस्वीर देखने को मिली।
Trending Videos


चुनाव लड़ने के लिए अनिवार्य 'एनओसी' (अनापत्ति प्रमाण पत्र) को लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि पूरा विपक्ष एक मंच पर आ गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दामन बाजवा के नेतृत्व में गुस्साए उम्मीदवारों ने ईओ के कार्यालय पर धावा बोल दिया और कुर्सियां हटाकर फर्श पर ही दरी बिछा दी। 

'प्रशासन मुर्दाबाद' के नारों से पूरा परिसर घंटों गूंजता रहा। कुछ ही पलों में कांग्रेस के नेता जसविंदर धीमान, अकाली नेता अमनबीर सिंह चैरी, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष मनप्रीत बडैच आदि पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का गुस्सा उस समय सातवें आसमान पर पहुंच गया जब घंटों इंतजार के बाद भी न तो एनओसी मिली और न ही अधिकारी। नाराज भाजपा, कांग्रेस, शिअद के प्रत्याशियों ने दफ्तर के भीतर अधिकारियों की कुर्सियां एक तरफ धकेल दीं और जमीन पर बैठ गए। उम्मीदवारों ने चेतावनी दी कि जब तक प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा, तब तक दफ्तर से घर वापसी नहीं होगी। 

विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन सरकार के 'रबड़ स्टैंप' की तरह काम कर रहा है। आरोप है कि सत्ताधारी दल के चहेतों को रातों-रात एनओसी बांटी जा रही है, जबकि विपक्षी उम्मीदवारों को तकनीकी कमियों का बहाना बनाकर टरकाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इसे चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने की एक सोची-समझी साजिश करार दिया।

हंगामे के कुछ देर बाद ईओ दफ्तर में पहुंचे और उन्होंने कई उम्मीदवारों को एनओसी जारी कर दी। इस मौके पर घनश्याम कांसल, मोनिका गोयल, सुखी जिम, राजीव मक्खन, हाकम सिंह, रिंकू आलमपुर आदि मौजूद रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed