{"_id":"6a05571a65ac8df8cd0ac52a","slug":"verka-milk-prices-rise-in-punjab-by-to-2-per-liter-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में वेरका दूध के दाम में बढ़ोतरी: नई दरें आज से लागू, दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़े दाम; रसोई बजट पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में वेरका दूध के दाम में बढ़ोतरी: नई दरें आज से लागू, दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़े दाम; रसोई बजट पर असर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: Nivedita
Updated Thu, 14 May 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार
फुल क्रीम एक लीटर पैकेट अब 69 की जगह 71 रुपये में मिलेगा। वहीं 500 एमएल फुल क्रीम दूध का पैकेट 35 से बढ़ाकर 36 रुपये कर दिया गया है। स्टैंडर्ड मिल्क 32 से 33 रुपये और टोंड मिल्क 29 से 30 रुपये हो गया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वेरका ने दूध के विभिन्न उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। नई दरें आज से चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, रोपड़ समेत आसपास के क्षेत्रों में लागू होंगी। कंपनी ने दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है।
जारी आदेश के अनुसार फुल क्रीम एक लीटर पैकेट अब 69 की जगह 71 रुपये में मिलेगा। वहीं 500 एमएल फुल क्रीम दूध का पैकेट 35 से बढ़ाकर 36 रुपये कर दिया गया है। स्टैंडर्ड मिल्क 32 से 33 रुपये और टोंड मिल्क 29 से 30 रुपये हो गया है। हालांकि 200 एमएल डीटीएम, 350 एमएल टीएम और 6 लीटर पैक की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
रोपड़ जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड ने स्पष्ट किया है कि वितरकों और रिटेलरों का मार्जिन पहले जैसा ही रहेगा। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इनपुट लागत बढ़ने, पश्चिम एशिया संकट और डेयरी किसानों के रेट बढ़ने के कारण कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
Trending Videos