सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sanitation workers go on strike, burn effigy of Finance Minister

Mohali News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, वित्तमंत्री का फूंका पुतला

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers go on strike, burn effigy of Finance Minister
विज्ञापन
मोहाली। सफाई सेवक मजदूर यूनियन का नगर निगम के बाहर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को आठवें दिन भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन प्रधान अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर अपने करीबी लोगों के जरिए आंदोलन खत्म करवाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल म्युनिसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब के सरपरस्त कुलवंत सिंह सैनी की अगुवाई में पूरे पंजाब में चल रही है और जब तक सरकार लिखित रूप में मांगें नहीं मानती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
Trending Videos

धरने के दौरान सफाई कमीशन आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल के खिलाफ भी कर्मचारियों ने रोष जताया। यूनियन नेताओं का कहना था कि आयोग ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया। प्रदर्शन को यूटी एसएस फेडरेशन चंडीगढ़ के प्रधान रणजीत मिश्रा ने भी समर्थन दिया। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो पंजाब भर की यूनियनों के सहयोग से चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed