सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   From Kurali to Kharar, the hard work of daughters shines, they make their mark in the merit list

Mohali News: कुराली से खरड़ तक चमकी बेटियों की मेहनत, मेरिट सूची में बनाई पहचान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
From Kurali to Kharar, the hard work of daughters shines, they make their mark in the merit list
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की बुधवार को घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पहली बार जिला वाइज टॉपर्स की सूची जारी की गई। इसमें जिला मोहाली के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिला टॉप-10 सूची में जगह बनाई। जिले में पहला स्थान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मजातड़ी की छात्रा सिमरीत कौर निवासी गांव चूहड़ माजरा ने हासिल किया। सिमरीत ने 500 में से 487 अंक लेकर जिले में पहला और पंजाब में 111वां रैंक प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुराली की सलोनी निवासी वार्ड नंबर 12 कुराली रही, जिसने 486 अंक लेकर मोहाली जिले में दूसरा और पंजाब में 136वां रैक हासिल किया।
Trending Videos

इसी तरह सतलुज पब्लिक स्कूल भगोमाजरा खरड़ की छात्रा तरनप्रीत कौर निवासी गांव भरतपुर खरड़ ने 484 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा और पंजाब में 247वां रैंक प्राप्त किया है। सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुराली की अमृतपाल कौर निवासी गांव बड़ौदी ने 484 अंक प्राप्त कर जिले में चौथा और पंजाब में 253 रैंक प्राप्त किया है। इसके अलावा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झंजेड़ी की सिमरन कौर ने 482 अंक लेकर पांचवां, सेक्टर 71 मेरीटोरियस स्कूल की अंशिका सिंह ने 481 अंक लेकर 6वां, सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल घडूआं की जसवीर कौर 480 अंक लेकर 7वां, शहीद लेफ्टिनेंट बिक्रम सिंह सरकारी स्कूल सियालबा की दीक्षा वर्मा ने 480 अंक लेकर 8वां, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खिजराबाद की कमलप्रीत कौर ने 480 अंक लेकर 9वां और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुबारिकपुर की तरनप्रीत कौर ने 479 अंक लेकर जिले में 10वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed