{"_id":"6a05c6166257e65e28066e4c","slug":"fight-breaks-out-at-khalsa-college-in-amritsar-over-language-dispute-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: खालसा कॉलेज में खूनी संघर्ष, बिहार और कश्मीर के छात्रों में मारपीट; 6 घायल और एक कोमा में, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: खालसा कॉलेज में खूनी संघर्ष, बिहार और कश्मीर के छात्रों में मारपीट; 6 घायल और एक कोमा में, जानें वजह
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 14 May 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार
बिहार के छात्रों का आरोप है कि उन्हें कश्मीर के छात्रों द्वारा भोजपुरी में बात करने पर टोका गया और कहा गया कि यहां भोजपुरी नहीं चलेगी जिसके बाद विवाद शुरू हुआ।
विवाद के बाद कॉलेज में एकत्रित हुए छात्र
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रणजीत एवेन्यू के खालसा कॉलेज में भोजपुरी भाषा बोलने को लेकर बिहारी और कश्मीरी छात्र आपस में भिड़ गए। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आपस में मारपीट करते हुए एक दूसरे को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। करीब छह छात्र बुरी तरह से जख्मी हो गए जिन्हें अस्पातल में दाखिल करवाया गया है। हालांकि एक छात्र को इतनी ज्यादा चोट आई है कि वह ब्रेन हेमरेज के कारण कोमा में चला गया है। वहीं, बिहारी छात्रों ने आरोप लगाया कि विवाद के बाद कॉलेज प्रशासन ने उन्हें कमरों में बंद कर दिया और अंदर ही रहने की चेतवानी दी।
Trending Videos
छात्रों का आरोप था कि प्रशासन की ओर से उन्हें कहा गया कि अगर कमरों से बाहर निकले तो जुर्माना लगेगा और साथ ही कॉलेज से निकाल दिया जाएगा। वहीं, सूचना मिलने पर थाना रणजीत एवेन्यू पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर बनती कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे शुरू हुआ विवाद
बीटेक (सीएससी) के छात्र ऋषभ निरंजन ने बताया कि वह खालसा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सी ब्लॉक रहता है। रात करीब नौ बजे हम बिहारी छात्र मेस में खाना खाने गए थे और आपस में भोजपुरी में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कुछ कश्मीरी छात्रों ने आकर कहा कि यहां पर भोजपुरी भाषा नहीं बोलने दी जाएगी। इसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो गई, जिसके बाद कश्मीरी छात्रों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद हम अपनी जान बचाकर वहां से भागे। इस दौरान हमें और हमारे एक साथी को गंभीर चोटें आई हैं और एक छात्र ब्रेन हेमरेज के कारण कोमा में चला गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन हमारा साथ नहीं दे रहा है और कश्मीरी छात्रों का पक्ष लिया जा रहा है, क्योंकि वे आर्थिक रूप से सक्षम हैं।
कॉलेज प्रशासन के खिलाफ हुआ जमकर प्रदर्शन
बिहारी छात्रों को हॉस्टल में बंद किया जा रहा है और कश्मीरी छात्रों को बुलाकर बातचीत की जा रही है। वहीं, इसके बाद छात्र सड़क पर उतर आए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और साथ ही आरोपी छात्रों के खिलाफ बनती कार्रवाई भी की जा रही है। कालेज मेस के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं। कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।