Bihar: दो महीने की गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध मौत! मां बोली- बाइक नहीं दी तो बेटी को मार डाला
Bihar: मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र में एक गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक नवविवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान निशा कुमारी (19 वर्ष), पति संतोष कुमार, के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मामला जिले के बोचहा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
दहेज में बाइक नहीं मिलने पर हत्या का आरोप
मृतका की मां ने बताया कि वे लोग जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के कोठिया गांव के रहने वाले हैं। उनकी बेटी की शादी बोचहा थाना क्षेत्र के मझौली गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी के ससुराल वाले मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे।
आर्थिक स्थिति खराब होने की बात कहने पर करते थे प्रताड़ित
मृतका की मां के अनुसार, जब उन्होंने आर्थिक स्थिति खराब होने की बात कहते हुए कुछ समय बाद बाइक देने की बात कही, तो ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी का पति संतोष कुमार और देवर सनोज कुमार अक्सर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करते थे।
दो महीने की गर्भवती थी मृतका
परिजनों ने बताया कि निशा कुमारी की शादी कुछ ही समय पहले हुई थी और वह दो महीने की गर्भवती थी। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की जा रही थी। मृतका की मां का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पूरे मामले में बोचहा थाना प्रभारी ने बताया कि एक नवविवाहिता की मौत की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
ये भी पढ़ें: एसपी ने एक साथ तीन थानेदारों को किया सस्पेंड, एफआईआर में देरी और लापरवाही का आरोप
आवेदन मिलने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
थाना प्रभारी ने कहा कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.