सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two accused of shoplifting arrested

Lakhimpur Kheri News: दुकानों में चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 14 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two accused of shoplifting arrested
विज्ञापन
महेवागंज। फूलबेहड़ पुलिस ने हाल में दुकानों में हुई चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी समेत दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान, एक ई-रिक्शा और चोरी की बाइक बरामद की है।
Trending Videos

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात सूचना मिली थी कि दाउदपुर और झाउपुरवा में चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपी ई-रिक्शा से भीखमपुर मोड़ की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने भीरा हाईवे स्थित भीखमपुर मोड़ पर घेराबंदी कर ई-रिक्शा रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मैलानी के संसारपुर निवासी 20 वर्षीय असद उर्फ आरिफ और कोतवाली सदर क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आठ मई को झाउपुरवा और मंगलवार को दाउदपुर में हुई चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विमल पान मसाला, धूपबत्ती, चावल और बेसन की बोरी, सरसों तेल का डिब्बा, बिस्कुट, शेविंग क्रीम, साबुन, वाइल्ड स्टोन पाउडर, हाजमोला और 1250 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा जीआरपी चारबाग, लखनऊ क्षेत्र से चोरी हुई एक स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की गई है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि असद उर्फ आरिफ पर भीरा, गोला और मैलानी थानों में चोरी और अवैध असलहा रखने समेत छह मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह बाल अपचारी साथी के साथ ई-रिक्शा से दुकानों और बंद घरों की रेकी कर मौका मिलने पर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed