सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger attacks youth cutting grass on the banks of Ull River

Lakhimpur Kheri News: उल्ल नदी किनारे घास काट रहे युवक पर बाघ का हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 14 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Tiger attacks youth cutting grass on the banks of Ull River
बांकेगंज सीएचसी में भर्ती घायल युवक। संवाद।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के बफरजोन में भीरा और मैलानी रेंज सीमा पर उल्ल नदी किनारे खेत में घास काट रहे युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया। हमले में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos

कुकरा गांव निवासी कमलेश का 27 वर्षीय पुत्र सूरज बुधवार सुबह मैलानी और भीरा रेंज सीमा पर स्थित छैरासी बीट जंगल के पास उल्ल नदी किनारे खेत में घास काट रहा था। सुबह करीब नौ बजे जंगल से निकले बाघ ने उस पर अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया तो बाघ सूरज को छोड़कर वापस जंगल की ओर चला गया। हमले में सूरज के जबड़े, दाहिने हाथ, पीठ और पैरों में गहरे जख्म हो गए।
सूचना पर पहुंचे परिजन और वन कर्मी उसे इलाज के लिए बांकेगंज अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
भीरा रेंजर वीपी सिंह ने बताया कि युवक पर बाघ के हमले की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम से इलाके में निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed