सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A villager died after his lintel and wall collapsed due to a storm.

Lakhimpur Kheri News: आंधी-बारिश में लिंटर और दीवार गिरी, ग्रामीण की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 14 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
A villager died after his lintel and wall collapsed due to a storm.
रतीराम, फाइल फोटो
विज्ञापन
पसगवां। क्षेत्र के ग्राम जमुनिया कढ़िले में बुधवार दोपहर आई तेज आंधी और बारिश के दौरान मकान का लिंटर और दीवार गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और पुत्र घायल हो गए।
Trending Videos

परिजनों के अनुसार, अपराह्न करीब दो बजे तेज आंधी और बिजली चमकने के दौरान अचानक मकान की दीवार और लिंटर भरभराकर गिर पड़े। मलबे के नीचे दबकर गृहस्वामी 40 वर्षीय रतीराम पुत्र दीना, उनकी पत्नी अनीता देवी (35) और चार वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने रतीराम को मृत घोषित कर दिया। पत्नी और पुत्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि मृतक के परिवार के पास करीब तीन बीघा कृषि भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed