सब्सक्राइब करें

बरेली में 'तूफान' का कहर: टिनशेड के साथ हवा में उड़ा शख्स, अलग-अलग घटनाओं में पांच की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 14 May 2026 11:03 AM IST
सार

बरेली जिले में बुधवार को 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी ने पांच लोगों की जान ले ली। तेज हवा से सैकड़ों पेड़ गिरे और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भमोरा में टिनशेड के साथ एक शख्स उड़ गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Man Blown into the Air Along with Tin Shed Due To Storm in Bareilly
आंधी में उड़ा शख्स - फोटो : वीडियो ग्रैब

बरेली में आंधी-बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा। सुबह आधे घंटे तक 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी में पांच लोगों की जान चली गई। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि भमोरा इलाके में टिनशेड के साथ एक शख्स हवा में उड़ गया। वह करीब 80 फीट दूर खेत में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। दिन के बाद रात में भी तेज आंधी चली, जिससे सैकड़ों पेड़ गिर गए। कई खंभे टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई।  

Man Blown into the Air Along with Tin Shed Due To Storm in Bareilly
आंधी में उड़ा शख्स - फोटो : वीडियो ग्रैब

भमोरा इलाके में तेज आंधी से टिनशेड उड़ गया। उसे पकड़े खड़ा व्यक्ति भी हवा में उड़ गया। कुछ सेकंड तक हवा में उड़ने के बाद वह खेत में जा गिरा, जिससे घायल हो गया। वहां मौजूद किसी युवक ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल व्यक्ति का नाम नन्हें अंसारी है। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

Trending Videos
Man Blown into the Air Along with Tin Shed Due To Storm in Bareilly
आंधी में उड़ा शख्स, खेत में गिरा - फोटो : वीडियो ग्रैब

नन्हें के हाथ में फ्रैक्चर
भमोरा पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 13 मई को आंधी के दौरान गांव बबियाना में नन्हें अंसारी (उम्र करीब 50 वर्ष) गांव में ही बने बरातघर में खड़े थे। तभी तेज आंधी आने के कारण बरातघर की टिनशेड उड़ने लगी। नन्हें ने टिनशेड में बंधी रस्सी पकड़ रखी थी, जिससे वह भी साथ में उड़कर दूर जाकर खेत में गिर गए। घटना में नन्हें चोट आई है। 

नन्हें अंसारी ने बताया कि आंधी इतनी तेज चलेगी कि इसका अंदाजा उन्हें नहीं था। वह हवा में उड़कर करीब 50 फीट ऊपर चले गए। टिनशेड की रस्सी छूटने के बाद खेत में जा गिरे। घटना में उनके एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Man Blown into the Air Along with Tin Shed Due To Storm in Bareilly
देवकी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

पांच लोगों की गई जान 
सुबह आधे घंटे तक 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी में पांच लोगों की जान चली गई। भमोरा क्षेत्र के गांव हर्रामपुर निवासी संजय सक्सेना ने बताया कि उनकी बेटी देवकी सातवीं की छात्रा थी। वह बुधवार दोपहर 12 बजे गांव के पास बगीचे में गई थी। तेज आंधी से बचने के लिए वह आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। वही पेड़ गिर गया। उसके नीचे दबने से देवकी की मौत हो गई। देवकी एक भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Man Blown into the Air Along with Tin Shed Due To Storm in Bareilly
बरेली में रम्पुरा-अलीगंज मार्ग पर कई पेड़ गिरे - फोटो : संवाद
गांव नितोई की प्रधान के प्रतिनिधि रामनिवास ने बताया कि गांव की गोमती (76) गांव में ही रहने वाली विवाहित बेटी की ससुराल जा रही थीं। रास्ते में आंधी के कारण पप्पू के घर के सामने एक बल्ली दीवार पर गिरी, जिससे दीवार की ईंटें गोमती के सिर पर गिर गईं। गोमती की मौके पर ही मौत हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed