सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two Teachers Heading for D.El.Ed Exam Duty Die in Road Accident

Bareilly: डीएलएड परीक्षा ड्यूटी में जा रहे दो शिक्षकों की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर ही मौत

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 15 May 2026 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

शुक्रवार परीक्षा के आखिरी दिन सुबह 10 बजे से डीएलएड का पेपर शुरू हुआ। डीएलएड के पेपर में ड्यूटी पर बरेली से दोनों बाइक से कॉलेज जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे बरेली सीतापुर नेशनल हाईवे पर फरीदपुर टोल प्लाजा के पास बाइक को ट्रक नें टक्कर मार दी।

Two Teachers Heading for D.El.Ed Exam Duty Die in Road Accident
मृतकों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

डीएलएड परीक्षा में ड्यूटी करने जा रहे बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षकों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बरेली निवासी दोनों शिक्षक पंकज कुमार यादव (28) व प्रमोद यादव (30) फरीदपुर के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में लगी ड्यूटी पर जा रहे थे। बरेली सीतापुर नेशनल हाईवे पर फरीदपुर टोल प्लाजा के समीप हादसा हो गया। जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई।

Trending Videos


बरेली के थाना कोतवाली के सिविल लाइंस स्टेशन राठौर अस्पताल के सामने निवासी शिक्षक पंकज कुमार यादव व इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मुंशीनगर निवासी प्रमोद यादव फरीदपुर क्षेत्र के लौंगपुर गांव के जूनियर हाई स्कूल में तैनात थे। 13 मई से 15 मई तक हो रही डीएलएड परीक्षा में उनकी ड्यूटी फरीदपुर कस्बे के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में लगाई गई थी। शुक्रवार परीक्षा के आखिरी दिन सुबह 10 बजे से डीएलएड का पेपर शुरू हुआ। डीएलएड के पेपर में ड्यूटी पर बरेली से दोनों बाइक से कॉलेज जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे बरेली सीतापुर नेशनल हाईवे पर फरीदपुर टोल प्लाजा के पास बाइक को ट्रक नें टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही घोडा बुग्गी से टकरा गईं और वह दोनों गिर गए। तभी ट्रक चालक उन्हें रौंदता हुआ ट्रक मौके से लेकर भाग गया। और दोनों शिक्षकों कीशिक्षकों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर स्थल पर आई पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही हाइवे पर साइड से वाहन यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed