सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP News Minor Female Student Rescued at Hotel Taj Delhi Darbar on Nainital Road Highway in Bareilly

Bareilly: नग्न अवस्था में नाबालिग छात्रा के साथ होटल में मिला युवक, हिंदू संगठनों और पुलिस की छापेमारी

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 15 May 2026 01:15 PM IST
विज्ञापन
सार

वाराणसी निवासी 16 वर्षीय छात्रा बहेड़ी में रहकर रुड़की गांव स्थित आईटीआई की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि मुजाहिद नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर होटल ताज ले गया, जहां दोनों रातभर रुके। सुबह करीब पांच बजे पुलिस और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने होटल में छापा मारा। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। 

UP News Minor Female Student Rescued at Hotel Taj Delhi Darbar on Nainital Road Highway in Bareilly
नाबालिग छात्रा के साथ होटल में मिला युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल हाईवे स्थित होटल ताज दिल्ली दरबार में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हिंदू संगठनों और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक नाबालिग छात्रा को होटल से बरामद किया। पुलिस को मौके से मुजाहिद नाम के युवक को छात्रा के साथ कमरे में नग्न अवस्था में मिला। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है पुलिस ने जिस होटल में दोनों बरामद किए थे उसके मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, ना ही होटल सील किया है। धर्म परिवर्तन की धारा भी पुलिस ने नहीं लगाई जबकि यह सीधे तौर पर लव जिहाद का मामला है।

Trending Videos

बहला-फुसलाकर होटल ले जाने का आरोप
वाराणसी निवासी 16 वर्षीय छात्रा बहेड़ी में रहकर रुड़की गांव स्थित आईटीआई की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि मुजाहिद नाम का युव उसे बहला-फुसलाकर होटल ताज ले गया, जहां दोनों रातभर रुके। इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को मिलने पर उन्होंने बहेड़ी थाना पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोक्सो एक्ट, नाबालिक से दुष्कर्म सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
बताया जाता है कि शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे पुलिस और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने होटल में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान छात्रा और युवक को होटल से बरामद कर थाने लाया गया। पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाया तो युवक नग्न अवस्था में था। दोनों को थाने लाने के बाद छात्रा ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट, नाबालिक से दुष्कर्म सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। होटल के मालिक के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, न ही होटल को सील किया गया। हिंदूवादी संगठनों के जोर देने के बाद पुलिस ने होटल का रजिस्टर और डीबीआर अपने कब्जे में लिया।

होटल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
हिंदू जागरण मंच युवा के जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने घटना पर नाराजगी जताते हुए होटल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि होटल में बिना पर्याप्त सत्यापन के लोगों को ठहराया जा रहा है, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बरेली पुलिस से आरोपी युवक और होटल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

भाजपा नेता निशीथ गंगवार, राजा भाटी ने कहा कि आरोपी युवक लग्जरी कार और लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाकर हिंदू लड़कियों को अपने झांसे में लेता था। उनको या तो अनैतिक कार्य में लगा दिया जाता था या फिर उनका धर्म परिवर्तन करा दिया जाता था। पुलिस इस मामले में धर्म परिवर्तन की धारा भी बढ़ाएं। इसको लेकर उन्होंने बरेली के एसएसपी तथा एडीजी को भी सूचना दी है।

बिरयानी बेचने का काम करता है मुजाहिद
पुलिस के अनुसार,  25 वर्षीय मुजाहिद पुरानी रोडवेज पर बिरयानी बेचने का काम करता है। वहीं, छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले में  पुलिस मुजाहिद का फोन खंगाल रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed