{"_id":"6a05c434e2a71331a50e3074","slug":"bull-attacks-girl-playing-outside-home-in-bareilly-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर के बाहर खेल रही बालिका पर सांड़ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर के बाहर खेल रही बालिका पर सांड़ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 14 May 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में सांड़ ने घर के बाहर खेल रही बालिका पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र के वियारा नारायण नगला में बुधवार शाम 10 वर्षीय बालिका पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उसकी हालत में सुधार है।
Trending Videos
वियारा नारायण नगला निवासी पातीराम ने बताया कि बुधवार शाम उनकी बेटी बबली अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही ही। शाम छह बजे के आसपास बबली पर घूमंतु सांड़ ने हमला कर दिया। वह घायल हो गई और बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने किसी तरह से सांड़ को भगाया। उन्होंने बबली को एंबुलेंस 108 के जरिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि सांड़ पहले भी लोगों पर हमला कर चुका है। कुछ समय पहले ही घूमंतु सांड इलाके में आ गया था। उससे लोगों को खतरा बना हुआ है।