सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard Attacks People Sitting Outside Homes, Four Villagers Injured

10 किलोमीटर तक तेंदुए की दहशत: घर के बाहर बैठे लोगों पर किया हमला, चार ग्रामीण घायल, दो की हालत गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: Akash Dubey Updated Fri, 15 May 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

शुक्रवार अलसुबह भेड़हिया में तेंदुए ने चार ग्रामीणों पर हमला किया। इनमें माया प्रकाश और भागीरथ गंभीर घायल हुए। वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा रहा है।

Leopard Attacks People Sitting Outside Homes, Four Villagers Injured
घायल ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज क्षेत्र के भेड़हिया इलाके में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार अलसुबह घर के बाहर बैठे ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Trending Videos


ईसानगर थाना क्षेत्र की ग्रामसभा भेड़हिया के मजरा शुक्लनपुरवा गांव में शुक्रवार सुबह ग्रामीण घरों के बाहर बैठे थे। तभी अचानक पहुंचे तेंदुए ने बिपिन (45), माया प्रकाश (45), भागीरथ (48) और संदीप (42) पर हमला कर दिया। हमले में बिपिन और संदीप को मामूली चोटें आईं, जबकि मायाप्रकाश और भागीरथ गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए को दौड़ाया, जिसके बाद वह मौके से भाग निकला। इससे बड़ी घटना टल गई। घायल ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मायाप्रकाश और भागीरथ को लखीमपुर रेफर कर दिया।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी और क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है।

ग्रामीणों के अनुसार कबिरहा, नगरिया, इमिलिया और मजगई समेत करीब दस किलोमीटर के दायरे में तेंदुए की मौजूदगी से लोग भयभीत हैं। करीब दो सप्ताह पूर्व नगरिया गांव में भी तेंदुए ने एक घर के बाहर बंधी भैंस पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के डर से लोग खेतों में जाने से बच रहे हैं, जिससे आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उधर, वन विभाग लगातार तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहा है, लेकिन वह हर बार टीम को चकमा देकर निकल जा रहा है। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed