सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four teenagers riding a relative's bike met with an accident, one died

Lakhimpur Kheri News: रिश्तेदार की बाइक लेकर निकले चार किशोर हादसे का शिकार, एक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 15 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Four teenagers riding a relative's bike met with an accident, one died
​शिवशंकर, फाइल फोटो
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र में रिश्तेदार की बाइक लेकर बिना बताए घर से निकले चार किशोर सड़क हादसे का शिकार हो गए। चहलार गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। हादसे में ईसानगर निवासी 16 वर्षीय शिवशंकर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos

ईसानगर-हसनपुर कटौली मार्ग पर बुधवार देर शाम यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, बाइक शिवदत्त चला रहा था और किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे में शिवशंकर (16) पुत्र दिनेश, शिवदत्त (18) पुत्र बाबूराम, बालबीर (13) पुत्र स्वर्गीय रामगोपाल निवासी ईसानगर और अनतलब (12) पुत्र शकील निवासी शिवपुर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां शिवशंकर की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जारी है।
हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

शिवदत्त के पिता बाबूराम ने बताया कि शिवशंकर देर शाम घर के बाहर खड़ी रिश्तेदार की बाइक को बिना किसी को बताए अपने चचेरे भाई शिवदत्त और दो अन्य दोस्तों के साथ लेकर निकल गया था। काफी देर तक परिजन उनकी तलाश करते रहे, लेकिन देर शाम हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed