{"_id":"6a061c751e2b95eca30f0947","slug":"angry-villagers-protest-against-illegal-mining-of-soil-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175099-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मिट्टी के अवैध खनन से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मिट्टी के अवैध खनन से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 15 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
निबौरिया में सड़क और नाली टूटने से बौखलाए ग्रामीणों ने काटा हंगामा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिकुनिया/ बेलरायां। गांव पूरब निबोरिया में मिट्टी के अवैध खनन में लगी ओवरलोड ट्राॅलियों के संचालन से इंटरलॉकिंग मार्ग और नालियां क्षतिग्रस्त हो गईं। नालियां टूटने से घरों का पानी निकलना बंद हो गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
ग्राम पंचायत निबोरिया के सदस्य पुत्तूलाल ने बताया कि बुधवार रात से गांव पूरब निबोरिया के इंटरलॉकिंग मार्ग पर मिट्टी खनन में लगीं ट्राॅलियां दौड़नी शुरू हो जाती हैं। ओवरलोड ट्राॅलियों के लगातार गुजरने से सड़क और नालियां टूट गई हैं।
गांव निवासी देशराम का कहना है कि शाम ढलते ही जेसीबी मशीनों से अवैध मिट्टी खनन कर गांवों में मिट्टी बेची जाती है। भारी वाहनों की आवाजाही से मार्ग और नालियां जर्जर हो गई हैं।
ग्रामीणों के अनुसार जेसीबी मशीन मालिक ने नालियों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। इससे नाराज ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में बराती लाल, मायाराम, रामनिवास, कपिल, आकाश, देशराम, पुत्तूलाल समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
खनन अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पूरब निबोरिया में अवैध मिट्टी खनन में लगी जेसीबी मशीनों की जांच कराई जाएगी और खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos