बरेली में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। करीब साढ़े दस बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज आंधी ने जिलेभर में भारी तबाही मचाई। शहर में मालियों की पुलिया के पास एक यूनिपोल गिर गया। इसके अलावा शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कई पेड़ गिर गए हैं। अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। आंधी के दौरान मुरादाबाद और रोजा के बीच ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होने से रेल यातायात भी बाधित रहा।
UP: बरेली में आंधी से सड़कों पर गिरे पेड़ और यूनिपोल, दीवारें तक ढह गईं, बिजली ठप; तबाही की तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 12 May 2026 12:40 PM IST
सार
बरेली में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अचानक बदले मौसम के बाद आंधी-बारिश ने तबाही मचा दी। आंधी इतनी तेज थी कि पेड़ उखड़ कर सड़कों पर गिर गए। कई कारें भी चपेट में आ गईं। आंधी-बारिश के दौरान शहर से लेकर देहात तक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन