{"_id":"69fc243f2edf3592bc00bfb2","slug":"shahjahanpur-suicide-bride-suicide-sandhya-wedding-procession-due-on-thursday-she-suicide-along-her-lover-2026-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुल्हन ने की खुदकुशी: आज आनी थी संध्या की बरात, लाल जोड़े के बजाए कफन में लिपटा बेटी का शव; प्रेमी संग दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन ने की खुदकुशी: आज आनी थी संध्या की बरात, लाल जोड़े के बजाए कफन में लिपटा बेटी का शव; प्रेमी संग दी जान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 07 May 2026 11:31 AM IST
सार
शाहजहांपुर के परौर के गांव कुबेरपुर और कुइयां के बीच खेत में पेड़ पर एक ही रस्सी से प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले। युवती की आज बदायूं से बरात आनी थी। उससे पहले ही दोनों ने आत्महत्या कर ली, पोस्टमॉर्टम में भी इसकी पुष्टि हो गई।
विज्ञापन
Shahjahanpur suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के परौर के कुबेरपुर गांव में सोविंदर और और संध्या के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। दोनों करीब दो साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे। एक ही बिरादरी के होने के चलते शादी भी करना चाहते थे, लेकिन घर वालों से दिल की बात नहीं कह सके। इसी की घुटन में जान दे दी। परिवार वाले भी उनके इरादे भांप नहीं पाए।
सोविंदर की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताते हैं कि एक ही गांव का मामला होने के चलते शादी तक बात नहीं पहुंच सकी। इस बीच जितेंद्र ने अपनी बेटी का विवाह बदायूं जिले में तय कर दिया। लड़का अभी बीएससी की पढ़ाई ही कर रहा है। पिछले महीने बात तय करते हुए 51 हजार रुपये भी लड़के के हाथ पर रखकर बात पक्की कर दी थी।
बताते हैं कि संध्या शादी को लेकर खुश नहीं थी। बृहस्पतिवार को संध्या की बरात आना थी, लेकिन उससे पहले ही संध्या और सोविंदर ने मौत को गले लगा लिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों के मृत्यु हैंगिंग से होना आया है।

संध्या की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरवरी में दिल्ली से लौटा था सोविंदर -शिवनारायण के चार बेटों में सोविंदर सबसे छोटा था। सुधीश और सचिन की शादी हो चुकी है। सोविंदर के लिए उन्होंने मकान बनवाया था। सोविंदर दिल्ली में काम करने के लिए गया था। फरवरी में वह लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने की खुदकुशी, विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक के पिता शिवनारायण ने बताया कि बड़ा बेटा सुधीश के घर में नहीं होने के चलते सोविंदर को दावत में भेजा था। इसके बाद शिवनारायण खेत पर चले गए। बेटे को याद कर शिवनारायण बिलख पड़े। बोले कि बेटे ने उन्हें किसी लड़की के बारे में नहीं बताया था। बेटी की मौत से मां धनदेवी भी बिलख पड़ीं।
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सजना था मंडप, होनी थी तेल की रस्में, कफन में लिपटकर पहुंचा बेटी का शव
जितेंद्र यादव की बेटी संध्या उर्फ नन्हीं की बरात के लिए मंगलवार की शाम को सारी तैयारियां पूरी की गई थी। बुधवार को मंडप सजना था और उसी में तेल की रस्में होनी थीं। बरात के लिए सारी तैयारियां पूरी थी। करीबी रिश्तेदार भी आ गए। जिस घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां संध्या की मौत के बाद मातम छाया है। शाम को पोस्टमाॅर्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो मांग रामगुनी बिलख पड़ी।