सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of Bareilly Club employee found hanging from a tree

Bareilly News: झगड़े के बाद पत्नी गई मायके, पति का शव फंदे से लटका मिला; छह साल पहले किया था प्रेम विवाह

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 15 Jun 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के कैंट इलाके में एक युवक का शव रविवार रात पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह बरेली क्लब का कर्मचारी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।  

Dead body of Bareilly Club employee found hanging from a tree
रंजीत का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के चनहेटा गांव निवासी 28 वर्षीय रंजीत बाल्मीकि का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला बताया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात पत्नी से झगड़े के बाद रंजीत ने आत्महत्या कर ली थी।



कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि रंजीत बाल्मीकि बरेली क्लब में संविदा पर काम करता था। वह चनहेटा गांव का निवासी था। उसने वर्ष 2020 में दीपा से प्रेम विवाह किया था। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें छह साल का लड्डू और चार साल का मटरू शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़े के बाद पत्नी चली गई थी मायके 
पुलिस जांच के अनुसार शनिवार रात नौ बजे रंजीत का अपनी पत्नी दीपा से झगड़ा हुआ था। दीपा ने आरोप लगाया था कि रंजीत किसी और महिला से बात करता है। झगड़े के बाद दीपा बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। इसके बाद रंजीत भी गुस्से में घर से निकल गया था। रविवार रात रंजीत का शव गांव से कुछ दूर पचपेड़ा लाइन के पास जंगल में एक पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। 

सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस को शव के पास से उसका मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस का कहना है कि जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed