सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   five people dead in horrific accident tractors racing on the highway ran over an e-rickshaw in budaun

बदायूं में भीषण हादसा: हाईवे पर रेस लगा रहे ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को रौंदा, छह महिलाओं की मौत, तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 17 Jun 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Budaun News: बदायूं जिले में कछला और उझानी के बीच हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह महिलाओं की मौत हो गई। रेस लगा रहे दो ट्रैक्टरों ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हुए हैं। 

five people dead in horrific accident tractors racing on the highway ran over an e-rickshaw in budaun
बदायूं में हुआ भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। दो ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही से छह महिलाओं की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद एक चालक अपना ट्रैक्टर और ट्रॉली दौड़ा ले गया, जबकि दूसरा चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसके ट्रैक्टर और ट्रॉली को कब्जे में लिया है। दोनों चालकों की तलाश शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। 





फूलपुर क्षेत्र में हुआ हादसा 
जानकारी के मुताबिक कछला और उझानी के बीच फूलपुर क्षेत्र में बुधवार दोपहर हाईवे पर दो ट्रैक्टर चालक रेस लगा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार महिलाएं व अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां छह महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में रिक्शा चालक सनी (32 वर्ष), डाल सिंह (58 वर्ष) समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के नाम 
  1. राजकुमारी (55 वर्ष) पत्नी डालसिंह निवासी मोहल्ला मुरावन नगला, कछला
  2. गंगा श्री (32 वर्ष) पत्नी वीरपाल निवासी मोहल्ला मुरावन नगला, कछला 
  3. रेवती (80 वर्ष) पत्नी रामचंद्र निवासी मोहल्ला मुरावन नगला, कछला 
  4. प्रेम देवी (45 वर्ष) पत्नी रामचंद्र सिंह निवासी मोहल्ला मुरावन नगला, कछला 
  5. नारायणी देवी (32 वर्ष) पत्नी जितेंद्र निवासी गुलाबगड़ी
  6. आरती

five people dead in horrific accident tractors racing on the highway ran over an e-rickshaw in budaun
पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया - फोटो : संवाद
भात मांगने जा रही थीं महिलाएं 
कछला के मोहल्ला मुरावन नगला निवासी डाल सिंह के बेटे कुंवर पाल की शादी 29 जून को होनी है। परिवार की महिलाएं शादी की रस्म 'भात' मांगने के लिए पड़ोसी गठोना गांव जा रहे थे। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही गांव के लोग और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। चीख-पुकार मच गई। 

यह भी पढ़ें- Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन से टकराई निजी बस, चालक समेत पांच लोग घायल

एक चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागा, दूसरा वाहन लेकर 
दोनों चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उझानी मंडी में मक्का उतारकर उझानी लौट रहे थे। इसमें एक आरोपी चालक मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया, जबकि दूसरा आरोपी चालक पकड़े जाने के डर से मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागा है। कुछ बाइक सवारों ने दोनों का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। 

 

five people dead in horrific accident tractors racing on the highway ran over an e-rickshaw in budaun
ट्रॉली पर लदा क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा - फोटो : संवाद
प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि दोनों ट्रैक्टर निर्माणाधीन हाइवे पर एक ही लेन पर रेस लगा रहे थे। दोनों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची थी, तभी फूलपुर के पास हाईवे पर सामने से ई-रिक्शा आ गया और ट्रैक्टरों ने एक दूसरे को ओवरटेक किया तो पहले एक ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी तो दूसरे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इससे बड़ा हादसा हुआ है। 
विज्ञापन

five people dead in horrific accident tractors racing on the highway ran over an e-rickshaw in budaun
अस्पताल पहुंचे डीएम और एसएसपी - फोटो : संवाद
डीएम-एसएसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। सीओ उझानी सहित अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फरार ट्रैक्टर चालकों की तलाश शुरू कर दी गई है।  वहीं, डीएम और एसएसपी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और मीडिया को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed