सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh says—this time we will work to reduce the BJP to zero in Gorakhpur; for the BJP, religion means m

UP: अखिलेश बोले- हम गोरखपुर में भाजपा को जीरो पर लाने के लिए काम करेंगे, इस सरकार के लिए धर्म का मतलब धन

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 17 Jun 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी प्राथमिकता धर्म नहीं बल्कि धन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से अमीर और अधिक अमीर तथा गरीब और अधिक गरीब हो रहा है। साथ ही गोरखपुर में राजनीतिक समीकरण बदलने का संकल्प भी दोहराया।

UP: Akhilesh says—this time we will work to reduce the BJP to zero in Gorakhpur; for the BJP, religion means m
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

अखिलेश यादव ने बुधवार को सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा के लिए धर्म का मतलब धन है। इस सरकार में अमीर आदमी अमीर हो रहा है, जबकि गरीब आदमी गरीब होता रहा है। इस बार हम गोरखपुर में बीजेपी को जीरो पर लाने के लिए काम करेंगे। हमने गोरखपुर में नतीजे बदलने का संकल्प लिया है। बहुत जल्द पार्टी संगठन यह तय करेगा कि गोरखपुर में पार्टी की बैठक कब की जाए। 

अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर में 500 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए, जिससे सीधे-सीधे 1500 लोगों की सरकारी नौकरी छीन ली गई। गोरखपुर में दलितों के खिलाफ अपराध और पब्लिक हेल्थ को लेकर भी डेटा दिखाया। दावा किया कि गोरखपुर के नेताओं ने इस बार परिणाम बदलने का संकल्प लिया है। वहां घेरकर भाजपा को जीरो करने का काम किया जाएगा। मथुरा को लेकर लिखी चिट्ठी और केयर फंड व गुरु दक्षिणा के हिसाब न मिलने पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा ने जहां अन्य चुनाव में बेईमानी की थी, वहां से CCTV गायब हो गए। क्योंकि सीसीटीवी से चढ़ावा चोरी का राज खुल जाएगा। हम लोगों ने समय-समय बताया कि कैसे अयोध्या में जमीन घोटाला हुआ। किस तरह उनकी दुकानें तोड़ी गईं, तो व्यापारी हमसे मिलने आए थे। 

राजभर को अखिलेश का जवाब- जो बहादुर होगा वही टिकेगा

अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी लोग बहुत मजबूती से भाजपा से लड़ाई लड़ रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि समाजवादी पार्टी के सांसदों में टूट-फूट की चर्चाएं भी विरोधी कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इससे पहले भी भाजपा ने हमारे विधायक और सांसद तोड़े हैं,  जो मजबूत होगा, बहादुर होगा, वही भाजपा से हमारी इस लड़ाई में शामिल होगा। रही बात सपा सांसदों के टूटने की तो भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। समय आने पर इसका पता भी चल जाएगा।

वोटर लिस्ट और बूथ पर ध्यान लगाएं

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा को लोकतंत्र के लिए खतरा है। भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करने पर उतारू है। समाजवादी पार्टी की जिम्मेदारी लोकतंत्र बचाने की है, अन्यथा 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अंतिम चुनाव होगा। 

यूपी का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकतंत्र बचाने में जुटें। वोटर लिस्ट और बूथ पर ध्यान लगाएं। सभी कार्यकर्ताओं का व्यवहार शिष्ट होना चाहिए। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा हर स्तर पर घोटाला कर रही है। भ्रष्टाचार से प्रदेश की जनता त्रस्त है। जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। पीडीए समाजवादी पार्टी के साथ है, इसलिए भाजपा घबराई हुई है। भाजपा पीडीए के खिलाफ साजिश कर रही है। सरकार जानबूझकर भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक करा देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed