{"_id":"6a32734c9281f97adb07c3d3","slug":"video-video-vanada-maca-ka-calta-tarafaka-paratabthha-kamata-ma-lga-bhashhanae-jama-eblsa-bha-fasa-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: वनडे मैच के चलते ट्रैफिक प्रतिबंध, कमता में लगा भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: वनडे मैच के चलते ट्रैफिक प्रतिबंध, कमता में लगा भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले वनडे मुकाबले के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में किए गए बदलावों का असर शहर की सड़कों पर देखने को मिला।
सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के तहत शहीद पथ पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। कमता से अमौसी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रोक दिए जाने के कारण कमता चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में लंबा जाम लग गया।
जाम के चलते सैकड़ों वाहन सड़क पर फंस गए। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों तक जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे चिंताजनक स्थिति तब देखने को मिली जब एक एंबुलेंस भी यातायात जाम में फंस गई, जिससे लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े आयोजनों के दौरान वैकल्पिक यातायात व्यवस्था और पूर्व सूचना की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े।
भीषण गर्मी में जाम के कारण वाहन चालकों, यात्रियों, बच्चों और बुजुर्गों का बुरा हाल रहा। लोग पेयजल और छांव की तलाश करते नजर आए। ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही, लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण स्थिति लंबे समय तक प्रभावित रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।