सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Multi-crore scam in Education Department CBI raids in Ayodhya key documents seized

शिक्षा विभाग में करोड़ों का घोटाला: अयोध्या में सीबीआई की छापेमारी, कब्जे में लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 17 Jun 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

शिक्षा विभाग में करोड़ों के घोटाले के मामले में अयोध्या में सीबीआई टीम ने छापेमारी की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Multi-crore scam in Education Department CBI raids in Ayodhya key documents seized
इसी घर में सीबीआई टीम ने खंगाले साक्ष्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार

यूपी में शिक्षा विभाग से जुड़े कथित करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच के तहत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को अयोध्या में छापेमारी की। कोतवाली नगर क्षेत्र की देवकाली पुलिस चौकी के निकट स्थित पवन कुमार मालवीय के आवास पर सुबह करीब 6.00 बजे पहुंची सीबीआई टीम ने लगभग तीन घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अभिलेख अपने कब्जे में लिए। साथ ही संबंधित लोगों से पूछताछ की।




जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अमेठी जनपद के वित्त एवं लेखा विभाग तथा शिक्षा विभाग में हुए कथित करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई। बताया जा रहा है कि उच्च न्यायालय के आदेश पर मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल कोर्ट से जारी सर्च वारंट के आधार पर अयोध्या समेत अमेठी, लखनऊ, प्रतापगढ़ और कुशीनगर में भी एक साथ छापेमारी की गई। सीबीआई की डीआईजी शिवानी तिवारी के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed