सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Amid incident involving theft of offerings at Ram Mandir CM Yogi will visit Ayodhya on June 19

UP: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 19 जून को अयोध्या आएंगे सीएम योगी, अफसरों से ले सकते हैं जानकारी

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 17 Jun 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण की चल रही जांच के बीच 19 जून को सीएम योगी अयोध्या दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Amid incident involving theft of offerings at Ram Mandir CM Yogi will visit Ayodhya on June 19
सीएम के कार्यक्रम स्थल पर जानकारी लेते डीएम-एसएसपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर की दान पेटिका में कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर चल रही जांच के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून को अयोध्या दौरे पर पहुंचेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वह रुदौली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अयोध्या आएंगे।



मुख्यमंत्री मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे, वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा नगर निगम के जोनल कार्यालय का शुभारंभ और विकास कार्यों से संबंधित पुस्तक का विमोचन भी करेंगे। उनका जैन मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने का भी कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बीच दान पेटिका प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अधिकारियों से मामले की जानकारी ले सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


दौरे की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जैन मंदिर व मणिराम दास छावनी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed