Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
मुख्यमंत्री का अयोध्या आगमन 19 को, वैक्स म्यूजियम और जोनल कार्यालय का करेंगे लोकार्पण महापौर ने नगर आयुक्त संग कार्यक्रम स्थल भ्रमण कर लिया तैयारियों का जायजा
{"_id":"6a3285c27b796400370ffcb8","slug":"video-makhayamatara-ka-ayathhaya-aagamana-19-ka-vakasa-mayajayama-oura-janal-karayalya-ka-karaga-lkarapanae-mahapara-na-nagara-aayakata-saga-karayakarama-sathal-bharamanae-kara-lya-tayaraya-ka-jayaja-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री का अयोध्या आगमन 19 को, वैक्स म्यूजियम और जोनल कार्यालय का करेंगे लोकार्पण महापौर ने नगर आयुक्त संग कार्यक्रम स्थल भ्रमण कर लिया तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री का अयोध्या आगमन 19 को, वैक्स म्यूजियम और जोनल कार्यालय का करेंगे लोकार्पण महापौर ने नगर आयुक्त संग कार्यक्रम स्थल भ्रमण कर लिया तैयारियों का जायजा
अयोध्या, 17 जून 2026: अयोध्या नगर निगम के तत्वाधान में निर्मित बहुप्रतीक्षित रामायण वैक्स म्यूजियम और अयोध्या धाम का नया जोनल कार्यालय बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून को दोनों परियोजनाओं का लोकार्पण कर इन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वैक्स म्यूजियम परिसर में आयोजित समारोह को भी संबोधित करेंगे।
लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वैक्स म्यूजियम अयोध्या आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं का नया आकर्षण बनेगा। म्यूजियम में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान जी, ऋषि वशिष्ठ, रावण, मेघनाथ और जटायु समेत रामायण के प्रमुख 25 से अधिक पात्रों की जीवंत मोम प्रतिमाएं लगाई गई हैं। लोकार्पण के बाद म्यूजियम पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। टिकट और समय-सारिणी की घोषणा 19 जून को उद्घाटन के बाद की जाएगी। यहीं से मुख्यमंत्री मोहबरा बाजार में 10.19 करोड़ रुपये की लागत से बने नए जोनल कार्यालय का भी लोकार्पण करेंगे। इस नए कार्यालय के शुरू होने से अयोध्या धाम क्षेत्र के नागरिकों को नगर निगम से जुड़ी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से जुड़े सभी स्थलों का निरीक्षण किया। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने बताया कि महापौर ने राम कथा पार्क के निकट स्थित हेलीपैड स्थल का जायजा लिया और घास की सफाई व खुले केबल को अंडरग्राउंड करने के निर्देश दिए।
इसके बाद अधिकारियों ने ऋषिदेव जैन मंदिर और मनीरामदास की छावनी का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। महापौर ने दोनों भवनों को विशेष रूप से सजाने-संवारने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने कार्यक्रम स्थलों पर पेयजल, सफाई, चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव, एंटी लार्वा दवा के छिड़काव और फॉगिंग के व्यापक इंतजाम करने को कहा। डस्ट नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव भी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इस दौरे में अयोध्या की कई अन्य विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, मुख्य महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ल, अधिशासी अभियंता दीपांकर सिंह एवं सहायक अभियंता राजपति यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।