Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Officials and organizations took to the streets in Sirsa with a message of cleanliness and environmental conservation, organizing a bicycle rally
{"_id":"6a323563b8f665f7330a3dc8","slug":"video-officials-and-organizations-took-to-the-streets-in-sirsa-with-a-message-of-cleanliness-and-environmental-conservation-organizing-a-bicycle-rally-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी व संस्था, निकाली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी व संस्था, निकाली साइकिल रैली
सिरसा को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ नगर परिषद सिरसा की ओर से बुधवार को साइकिल रैली निकाली गई।
जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस दौरान साईकिल पर सवार होकर नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों एवं शहरवासियों ने स्वच्छ सिरसा का सन्देश दिया।
बता दें कि साइकिल रैली बरनाला रोड स्थित महिला कॉलेज से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरते हुए नेहरू पार्क में पहुंची। रैली के समापन अवसर पर जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल ने नेहरू पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
जिला नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर परिषद की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। शहर को साफ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने में सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। खुले में कचरा नहीं डालना और डस्टबिन का प्रयोग करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।