{"_id":"6a32356cd148e74868000b97","slug":"video-led-by-chairperson-saroj-rathi-bjp-workers-from-bahadurgarh-arrived-at-the-munimpur-rally-and-welcomed-cm-nayab-saini-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में चेयरपर्सन सरोज राठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता मुनीमपुर रैली में पहुंचे, सीएम नायब सैनी का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में चेयरपर्सन सरोज राठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता मुनीमपुर रैली में पहुंचे, सीएम नायब सैनी का किया स्वागत
नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बादली क्षेत्र के गांव मुनीमपुर में आयोजित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं ने मुनीमपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया तथा रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर सरोज राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि मुनीमपुर गांव में फूल एवं बीज उत्पादन उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ किसानों के लिए एक बड़ी सौगात है। इससे प्रदेश में फूलों की खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को नई तकनीकों का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है और यह केंद्र भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
सरोज राठी ने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रही है। इन योजनाओं का लाभ प्रदेश के किसान उठा रहे हैं और उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं।
रैली में पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी, पार्षद राजेश तंवर, मनोज सिन्हा, विजय, संदीप कुमार, भरत सिंह छिल्लर, महेंद्र राठी, मनमोहित गुप्ता, संदीप दलाल, जगबीर रूहिल, जगबीर सिंह, सुमन, ममता, बिमला, भतेरी, संतोष, रोशनी, हेमलता, शिखा, ओमवती, नीना सहित बड़ी संख्या में महिला एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति अपना समर्थन जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।