सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two young women and teenage girl have gone missing under mysterious circumstances in Ambedkar Nagar

UP News: दो युवतियां और एक किशोरी रहस्यमय ढंग से गायब, आखिर कहां लापता हो रहीं यूपी के इस जिले की लड़कियां?

अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 17 Jun 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

अंबेडकरनगर में दो युवतियां और एक किशोरी रहस्यमय ढंग से गायब हो गईं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके तलाश शुरू की है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस जिले की लड़कियां कहां लापता हो रही हैं? आगे पढ़ें पूरी खबर...

Two young women and teenage girl have gone missing under mysterious circumstances in Ambedkar Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में अलग-अलग क्षेत्रों से दो युवतियां और एक किशोरी लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही इन सभी की तलाश जारी है।   



जैतपुर थाना के एक व्यक्ति के अनुसार, उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली रहती थी। आरोप है कि 13 जून को गांव निवासी मुन्ना गौतम ने किशोरी को फोन करके गांव के बाहर बुलाया। इसके बाद अपने साथ लेकर चला गया। इस घटना में प्रेम देवी, मोना देवी और राजकमल ने भी सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जलालपुर थाना क्षेत्र की एक महिला के अनुसार, रिश्तेदार की 20 वर्षीय पुत्री उनके घर आई थी। सोमवार को वह बिना किसी को बताए कहीं चली गई। हर-संभव स्थान पर तलाश के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री छह जून की रात करीब 8.00 बजे घर से कहीं चली गई। घटना के समय वह घर पर नहीं थीं। घर लौटने पर पुत्री नहीं मिली। परिजनों और रिश्तेदारों के यहां तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। 

आरोप है कि गांव निवासी रणधीर उर्फ गुंडे ही उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। युवती की शादी 22 जून को तय थी और वह घर से पांच थान जेवर व 50 हजार रुपये नकद भी लेकर गई है। तीनों मामलों में संबंधित पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed