सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND A vs AFG A Live Score: Tri Nation Series India A vs Afghanistan Today Match Scorecard Updates

IND A vs AFG A Live: 25 ओवर के बाद भारत 175/3; अच्छी शुरुआत को फिर नहीं भुना सके वैभव; प्रियांश का अर्धशतक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Jun 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार

Live Cricket Score Today IND A vs AFG A Tri Series 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का पांचवां मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दांबुला में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत-ए की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।

IND A vs AFG A Live Score: Tri Nation Series India A vs Afghanistan Today Match Scorecard Updates
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारत-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का पांचवां मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दांबुला में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत-ए की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। मुकाबले में भारत-ए की टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वैभव सूर्यवंशी फिर एक बार अर्धशतक नहीं लगा सके। पर प्रियांश आर्य ने अर्धशतक जमा दिया। फिलहाल कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र क्रीज पर हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 45+ रन की साझेदारी हो चुकी है। 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 175 रन है।

भारत की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव और प्रियांश ने 75 रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई। वैभव 28 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दावुदजई ने खालिद के हाथों कैच कराया। वहीं, प्रियांश ने 34 गेंद में अर्धशतक लगाया। वह 42 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज गायकवाड़ 31 गेंद में चार चौके की मदद से 30 रन बना सके।

त्रिकोणीय सीरीज में भारत का प्रदर्शन
भारत-ए ने अब तक इस त्रिकोणीय सीरीज में इस मैच से पहले तीन मैच खेले हैं। टीम को एक में जीत मिली है, जबकि दो में टीम हार चुकी है। भारत के दो अंक हैं। वहीं, श्रीलंका ने तीन में से दो जीते हैं और शीर्ष पर है। अफगानिस्तान ने दो में से एक गंवाए है और भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed