सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lankan cricketer Vishen Halambage and Niroshan Dickwellasanctioned on separate counts know all details

IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी के साथ उलझना हालमबागे को पड़ा भारी, जानें निरोशन डिकवेला पर क्यों हुई कार्रवाई?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 16 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
सार

त्रिकोणीय सीरीज के दौरान भारत ए के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के साथ उलझना श्रीलंका ए के खिलाड़ी विशेन हालमबागे को भारी पड़ा है। वहीं, इसी मैच के एक अलग मामले में निरोशन डिकवेला पर भी कार्रवाई की गई है।

Sri Lankan cricketer Vishen Halambage and Niroshan Dickwellasanctioned on separate counts know all details
श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ वैभव की कहासुनी - फोटो : Sony Live Screen grab
विज्ञापन

विस्तार

श्रीलंका के क्रिकेटर विशेन हालमबागे और सीनियर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) द्वारा नियुक्त मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। यह कार्रवाई भारत के खिलाफ त्रिकोणीय ए सीरीज के मैच के दौरान उनके व्यवहार के कारण की गई है। सूत्रों के मुताबिक डिकवेला पर जरूरत से ज्यादा अपील करने के लिए कार्रवाई की गई है।

अलग-अलग मामले पर हुई कार्रवाई
डिकवेला ने ही वैभव सूर्यवंशी और हालमबागे के बीच हुई बहस को और ज्यादा बिगड़ने से रोका था। हालमबागे पर सुपर ओवर में जीत के बाद भारतीय बल्लेबाजों के बारे में उकसाने वाली टिप्पणी करने के लिए कार्रवाई की गई है, जिसकी वजह से 15 साल के भारतीय सुपरस्टार के साथ लगभग हाथापाई की नौबत आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला
  • यह मामला सुपर ओवर के आखिरी गेंद फेंके जाने के बाद हुई जब कुगाथस माथुलन ने वैभव को गेंद डाली।
  • भारत ए को उस समय आखिरी गेंद पर आठ रन की जरूरत थी। 
  • माथुलन ने शानदार यार्कर डाली जिस पर वैभव शॉट नहीं खेल पाए। इसके बाद वह जश्न मनाने लगे और श्रीलंका ए के खिलाड़ी भी इसमें शामिल हो गए।
  • हालमबागे पर सुपर ओवर में जीत के बाद भारतीय बल्लेबाजों के प्रति उकसावे वाली टिप्पणी करने के लिए कार्रवाई की गई जिससे 15 साल के भारतीय खिलाड़ी सूर्यवंशी के साथ लगभग हाथापाई की नौबत आ गई थी।
  • सूर्यवंशी को हालमबागे को धक्का देना पड़ा जो तीखी बहस के दौरान उनके बहुत करीब आ गए थे।
  • इसके बावजूद वैभव का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह पीछे हटते हुए भी विरोधी खिलाड़ी को लगातार खरी-खोटी सुनाते नजर आए। 
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों को लेकर क्या है अपडेट?
सजा क्या मिली है या अभी पता नहीं चला है। इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि सूर्यवंशी और उनके कप्तान तिलक वर्मा समेत अन्य भारतीय खिलाड़ियों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया या उन पर आधिकारिक कार्रवाई की गई। तिलक समेत भारतीय खिलाड़ियों की अंपायरों के साथ लंबी बहस हुई थी और वे कम रोशनी में सुपर ओवर कराने पर जोर दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed