{"_id":"6a319d3aaf9c30e7ec053418","slug":"spin-bowling-coach-sairaj-bahutule-says-india-s-spin-department-is-in-transition-ahead-of-second-odi-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: 'भारतीय स्पिनरों के लिए बदलाव का दौर', दूसरे वनडे मैच से पहले बोले बहुतुले; बताया किन पर है नजरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: 'भारतीय स्पिनरों के लिए बदलाव का दौर', दूसरे वनडे मैच से पहले बोले बहुतुले; बताया किन पर है नजरें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
सार
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से पहले भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने स्पष्ट रूप से कहा कि ये समय भारतीय स्पिनरों के लिए बदलाव का दौर है।
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने मंगलवार को कहा कि भारत का स्पिन विभाग अभी बदलाव के दौर से गुजर रहा है और टीम प्रबंधन ऐसे युवा गेंदबाजों के समूह को परख रहा है जो आगे चलकर शीर्ष स्तर पर खेल सकते हैं। रविचंद्रन अश्विन के संन्यास लेने और रवींद्र जडेजा को काम के बोझ के प्रबंधन के लिए आराम दिए जाने के कारण आगामी महीनों में मानव सुथार, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार और जीशान अंसारी जैसे युवा खिलाड़ियों को मौके मिलने की उम्मीद है।
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में अधिक अनुभवी कुलदीप यादव की जगह बाएं हाथ के स्पिनर दुबे को मौका दिया गया और उन्होंने 47 रन देकर तीन विकेट लिए। अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के दूसरे वनडे मैच से पहले बहुतुले ने कहा, यह स्पिनरों के लिए बदलाव का समय है। चयनकर्ता, गौतम गंभीर और बाकी सभी लोग सभी स्पिनरों पर नजर रख रहे हैं। जिनमें काबिलियत है और जिनमें सही क्षमता हैं उन्हें जरूर मौका दिया जाएगा। प्रक्रिया यही है। बदलाव के दौर में आपको सही गेंदबाज की पहचान करनी होती है। अभी यही प्रक्रिया चल रही है। मुझे यकीन है कि हमें सही खिलाड़ी मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में ड्रेसिंग रूम से जुड़े हैं बहुतुले
मौजूदा सीरीज से पहले स्पिन गेंदबाजी कोच के तौर पर टीम से जुड़े बहुतुले को खास तौर पर इन नए स्पिन गेंदबाजों के समूह का मार्गदर्शन करने के लिए लाया गया है। इस पूर्व लेग स्पिनर के पास घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कोचिंग का काफी अनुभव है। बहुतुले ने कहा, मेरे लिए हर स्पिनर खास है। मुझे लगता है कि जडेजा बहुत अनुभवी हैं। जिस तरह से उन्होंने प्रदर्शन किया है और भारतीय क्रिकेट में बल्ले और गेंद से योगदान दिया है, वह शानदार है। मुझे लगता है कि हर्ष और दूसरे युवा खिलाड़ी जिन्हें मौके मिल रहे हैं, वे समझेंगे कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है जो उन्हें निभानी है। उसमे काबिलियत है, उसमे क्षमता है लेकिन मुझे लगता है कि वह जितना अधिक खेलेगा उतना ही बेहतर करेगा। हर्ष एक ऐसा खिलाड़ी है जिसमें निश्चित रूप से वह क्षमता है।

दुबे को जमकर सराहा
बहुतुले ने दुबे की खास तौर पर तारीफ की और विदर्भ के इस ऑलराउंडर के उज्ज्वल भविष्य पर जोर दिया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि दुबे भविष्य का खिलाड़ी है। उसमे हुनर है, अच्छा स्वभाव है और मुझे लगता है कि उसने यह ना सिर्फ घरेलू क्रिकेट में साबित किया है बल्कि पिछली बार उन्हें जो एक मैच मिला था उसमें भी उसने जबरदस्त वापसी की और बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। उसे जितना अधिक अनुभव मिलेगा, निश्चित रूप से वह अपने हुनर को और बेहतर बनाएगा।