सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Government is failing in solving public problems: Rammurti

जनसमस्याओं के समाधान में विफल है सरकार : राममूर्ति

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Government is failing in solving public problems: Rammurti
टांडा तहसील परिसर में सोमवार को मांगों के लिए कार्यकर्ताओं संग प्रदर्शन करते विधायक राममूर्ति व
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को पूर्व मंत्री व टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं तथा बुनकर समुदाय से जुड़े मुद्दों पर प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए हयातगंज स्थित सपा कार्यालय से जुलूस निकाला, जो स्टेट बैंक मार्ग से होकर टांडा तहसील पहुंचा। वहां, एसडीएम डॉ. शशिशेखर के माध्यम से राज्यपाल को 27 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।


विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि सरकार जनसमस्याओं के समाधान में विफल रही है और जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बुनकर, किसान, नौजवान और आम नागरिक अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में पावरलूम बुनकरों को निशुल्क बिजली आपूर्ति, फर्जी बिजली बिलिंग और उत्पीड़न पर रोक, स्मार्ट मीटर हटाने, बुनकर हाट व टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की मांग की। विधायक ने कहा कि बिजली चोरी के नाम पर बुनकरों को प्रताड़ित किया जा रहा है। अधिकारी अपनी जेबें भरने का काम कर रहे हैं। लगातार बिजली कटौती से कामकाज बुरी तरह से प्रभावित है। इसके साथ ही किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग की गई। इसके अलावा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण, बेहतर विद्युत आपूर्ति, जर्जर सड़कों की मरम्मत, भ्रष्टाचार पर अंकुश और टांडा नगर क्षेत्र में भूमि दाखिल-खारिज की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने बसखारी दरगाह क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने, रोडवेज बस सेवा शुरू करने, अवैध कब्जों को हटाने तथा पुलिस उत्पीड़न और अवैध वसूली पर रोक लगाने की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनहित से जुड़े मुद्दों का जल्द समाधान न किया गया तो समाजवादी पार्टी व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, पूर्व चेयरमैन हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी, जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हरिकेश कन्नौजिया, जफर हयात, जकी अनवर अंसारी, रामफूल गौतम, हाजी अशफाक अंसारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed