{"_id":"6a30326e7849a39c1e0c6dcb","slug":"a-fire-broke-out-at-home-due-to-a-short-circuit-cash-and-jewelry-burned-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-158527-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, नकदी-आभूषण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, नकदी-आभूषण जले
विज्ञापन
भीटी के मजरे नाऊ का पूरा गांव में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगने से जलकर राख हुआ रामसागर का घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भीटी। भीटी क्षेत्र के नाऊ का पूरा गांव में सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग से एक परिवार की गृहस्थी तबाह हो गई। आग की चपेट में आने से नकदी, आभूषण, खाद्यान्न और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गांव निवासी रामसागर के घर में सोमवार करीब एक बजे अचानक विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। करीब 15 से 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई, लेकिन तब तक घर में रखा करीब 15 हजार रुपये नकद, आभूषण, खाद्यान्न और अन्य आवश्यक सामान जल चुका था। घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व लेखपाल संदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। थानाध्यक्ष कृष्ण बली सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
दो दिनों में दोहरी मार
रामसागर के परिवार पर बीते दो दिनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रविवार शाम उनकी भैंस घर के पास स्थित कुएं में गिर गई थी। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भैंस की मौत के सदमे से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि अगले ही दिन आग ने उनकी पूरी गृहस्थी उजाड़ दी।