{"_id":"6a3245578b0e40b384000bbe","slug":"accused-of-buffalo-theft-arrested-in-police-encounter-in-budaun-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भैंस चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भैंस चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के दातागंज इलाके में पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद भैंस चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है।
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं जिले में थाना दातागंज पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद भैंस चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि बदमाश की फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
थाना पुलिस के मुताबिक बुधवार तड़के पुलिस टीम बेलाडांधी पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन उसमें सवार बदमाशों ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शाहजहांपुर निवासी गुलशन के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी गुलशन के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, चोरी से संबंधित 14,500 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है। आरोपी पर चोरी, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।