सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   five people dead in horrific accident tractors racing on the highway ran over an e-rickshaw in budaun

बदायूं में भीषण हादसा: हाईवे पर रेस लगा रहे दो ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को रौंदा, छह महिलाओं की मौत, तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 17 Jun 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Budaun News: बदायूं जिले में कछला और उझानी के बीच हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह महिलाओं की मौत हो गई। रेस लगा रहे दो ट्रैक्टरों ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हुए हैं। 

five people dead in horrific accident tractors racing on the highway ran over an e-rickshaw in budaun
बदायूं में हुआ भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर गांव और बुटला बोर्ड के बीच बरेली-मथुरा हाईवे पर बुधवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। एक ही साइड पर रेस लगा रहे दो ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही से ई-रिक्शा पर सवार एक ही परिवार की चार महिलाओं सहित छह की मौत हो गई। तीन घायलों में दो की हालत गंभीर है। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। महिलाएं मुरावन नगला से ई-रिक्शा से शादी की रस्म ‘भात’ मांगने के लिए पड़ोसी गठोना गांव जा रही थीं।





प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर चालकों के आगे निकलने की होड़ में दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के बीच में ई-रिक्शा फंस गया। दोनों ट्रैक्टर उसे रौंदते हुए निकल गए। हादसे के बाद एक चालक अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ा ले गया, जबकि दूसरा चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने घायलों का हालचाल जानने के बाद घटनास्थल का मुआयना किया। जिलाधिकारी ने हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
विज्ञापन


इनकी हुई मौत
हादसे में मुरावन नगला निवासी राजकुमारी (55 वर्ष) पत्नी डाल सिंह, इनकी बेटी नारायणी देवी (39 वर्ष) पत्नी सिपट्टर, राजकुमारी की दो बहुओं में सरला (21 वर्ष) पत्नी भोजराज व गंगाश्री उर्फ आरती (35 वर्ष) पत्नी वीरपाल के अलावा इसी परिवार की प्रेमवती (60 वर्ष) पत्नी रामचंद्र और रेवती (70 वर्ष) रामचंद्र की मौत हो गई।

five people dead in horrific accident tractors racing on the highway ran over an e-rickshaw in budaun
पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया - फोटो : संवाद
ये घायल हुए 
डाल सिंह (60 वर्ष), रिक्शा चालक सनी (20 वर्ष) पुत्र संजू, मुकेशा (20 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र घायल हुई हैं। इनमें डाल सिंह की हालत ज्यादा नाजुक है।

डालचंद्र के बेटे की 29 जून को है शादी, भात की रस्म निभाने जा रही थीं महिलाएं
कछला नगर पंचायत के मोहल्ला मुरावन नगला निवासी डाल सिंह के बेटे कुमर पाल की 29 जून को शादी होनी है। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। बुधवार दोपहर डाल चंद्र अपनी पत्नी, बेटी, दो बहुओं व परिवार की बुजुर्ग महिलाओं के साथ भात मांगने अपनी ससुराल गठोना ई-रिक्शा से जा रहे थे। कुंवरपाल की शादी गठोना गांव से ही तय हुई है। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें- Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन से टकराई निजी बस, चालक समेत पांच लोग घायल

जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि उझानी कोतवाली क्षेत्र में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की चपेट में आकर ई-रिक्शा सवार छह महिलाओं की मौत हुई है। ई-रिक्शा में नौ लोग सवार थे। तीन घायल हैं। उनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हादसे की जांच के लिए एडीएम ई, एआरटीओ और पुलिस अधीक्षक सिटी की संयुक्त टीम बनाई गई है, जो हादसे के कारणों का परीक्षण करेगी। दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ ली गई हैं। उनके चालकों की तलाश जारी है। 

 

five people dead in horrific accident tractors racing on the highway ran over an e-rickshaw in budaun
ट्रॉली पर लदा क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा - फोटो : संवाद
डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
भीषण सड़क हादसे के बाद डीआईजी बरेली अजय कुमार साहनी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा भी मौजूद रहीं। डीआईजी ने एसएसपी से हादसे के कारणों, राहत एवं बचाव कार्य और घायलों के उपचार की व्यवस्था के संबंध में जानकारी की। उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को घटना की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 

five people dead in horrific accident tractors racing on the highway ran over an e-rickshaw in budaun
अस्पताल पहुंचे डीएम और एसएसपी - फोटो : संवाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया दुख
भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। आधिकारिक एक्स हैंडल पर शोक जताते हुए लिखा कि जनपद बदायूं में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं शोकाकुल परिजनों को अथाह दुख सहने की शक्ति तथा घायलों को शीध्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। वहीं, स्थानीय सांसद आदित्य यादव ने भी जनहानि होने पर गहरा शोक जताया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed