सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ex minister JP Mallick quits tmc setback for Mamata entrusted him with key responsibility

ममता को एक और झटका: पूर्व मंत्री जेपी मल्लिक ने छोड़ी पार्टी; TMC में दरार के बीच दीदी ने दिया था अहम जिम्मा

पीटीआई, कोलकाता Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 19 Jun 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी ज्योति प्रिया मल्लिक ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। यह फैसला ऐसे समय आया है जब हाल ही में उन्हें पार्टी की नई वर्किंग कमेटी में शामिल किया गया था। 

ex minister JP Mallick quits tmc setback for Mamata entrusted him with key responsibility
ममता बनर्जी और ज्योति प्रिया मल्लिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री ज्योति प्रिया मल्लिक ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने खराब सेहत का हवाला देते हुए TMC के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे को सार्वजनिक करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा किउन्होंने पार्टी नेतृत्व को अपने फैसले के बारे में पहले ही बता दिया था। उन्होंने आगे कहा कि मैंने अपनी बेहद खराब सेहत के कारण TMC के सभी पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है। 



2011 से 2021 तक राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रहे मल्लिक
यह घटनाक्रम TMC द्वारा संगठन में बड़े फेरबदल और मल्लिक को नई वर्किंग कमेटी में शामिल करने के कुछ ही दिनों बाद हुआ है। बता दें कि मल्लिक को ममता बनर्जी का बेहद खास माना जाता रहा है। उन्होंने ममता सरकार में एक दशक तक अहम मंत्रालय संभाला। मल्लिक 2011 से 2021 तक राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: कूचबिहार में टीएमसी नेता उदयन गुहा पर अंडों से हमला, अभिषेक से लेकर कुणाल घोष तक बन चुके निशाना
विज्ञापन


ED की गिरफ्तारी से लगा राजनीतिक झटका 
हालांकि ऐसा नहीं रहा कि मल्लिक को कभी कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा। अक्टूबर 2023 में कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उनके राजनीतिक करियर को बड़ा झटका लगा था। गिरफ्तारी के बाद मल्लिक ने बार-बार स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का हवाला दिया और हिरासत में रहते हुए चिकित्सकीय जांच करवाई। अब उनके इस्तीफे के बाद से ही चर्चाएं तेज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed