{"_id":"6a3455019e5ce6f3b103c6f8","slug":"recognition-of-33-secondary-schools-cancelled-due-to-two-consecutive-years-of-inactivity-badaun-news-c-4-bly1034-908095-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लगातार दो साल से निष्क्रिय 33 माध्यमिक स्कूलों की मान्यता रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लगातार दो साल से निष्क्रिय 33 माध्यमिक स्कूलों की मान्यता रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने लगातार दो साल (शैक्षिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26) से निष्क्रिय 33 स्ववित्त पोषित स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है।
बोर्ड के मुताबिक, दो साल में इन स्कूलों से न तो कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुआ, न ही वहां नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 के प्रावधानों के अनुसार, यदि कोई हाईस्कूल नवीन या इंटरमीडिएट नवीन वर्ग की मान्यता प्राप्त संस्था लगातार दो वर्षों तक निष्क्रिय रहती है तो उसकी मान्यता को स्वत: निरस्त मान लिया जाता है।
बरेली के उत्तम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल और सेंट जोसेफ हाईस्कूल, बदायूं जिले से हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज उझानी, मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल सहसवान, एसआरजीएस हाईस्कूल करोलिया, सीएलडीपी हाईस्कूल दातागंज और जेएसएम इंटर कॉलेज पछतोर खालसा उसहैत की मान्यता रद्द की गई है। शाहजहांपुर में खुटार पब्लिक हाईस्कूल, आरएमएस हाईस्कूल सेहरामऊ दक्षिणी और आरएन शास्त्री हाईस्कूल धई की मान्यता रद्द की गई है। संवाद