सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tractor-trolley loaded with soil intercepted.

Budaun News: मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली पकड़ी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley loaded with soil intercepted.
बिसौली। अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारखेड़ी गांव के निकट मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं आश्रित शाखमुरी के निर्देश पर नायब तहसीलदार अमित कुमार ने क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया, जहां खनन सामग्री का अवैध परिवहन करते हुए वाहन को रोका गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान चालक आवश्यक खनन एवं परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रथम दृष्टया मामला अवैध खनन का पाए जाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर संबंधित थाने के सुपुर्द कर दिया गया। खनन विभाग को भी कार्रवाई के लिए सूचना दे दी गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। नायब तहसीलदार अमित कुमार ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है और अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed