सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brother and sister bid a tearful final farewell; Jamalpur plunged in grief.

Budaun News: नम आंखों से दी भाई-बहन को अंतिम विदाई, गम में डूबा रहा जमालपुर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister bid a tearful final farewell; Jamalpur plunged in grief.
अनामिका का फाइल फोटो
विज्ञापन
दातागंज। सोमवार शाम आंधी आने के दौरान गांव जमालपुर में खेत पर बनी झोंपड़ी पर खंभों सहित ट्रांसफॉर्मर के गिरने के दौरान भाई-बहन के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों के सिर में गंभीर चोटों से मौत होने की बात सामने आई है। मंगलवार तड़के 4 बजे पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। शाम को परिजनों ने गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई। इस दौरान पूरा जमालपुर गांव गम में डूबा रहा।

मंगलवार सुबह दोनों बच्चों, अनामिका और विशेष, के शव जब जमालपुर गांव पहुंचे तो सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष संतोष के घर उमड़ पड़े। हर चेहरे पर गम दिख रहा था। हर कोई परिवार को ढांढस बंधाते नजर आया। सुबह आठ बजे तक आसपास के गांव बक्सेना और धुबरी के भी लोग भी संतोष घर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष राठौर के छह बच्चे हैं, जिनमें पांच लड़के हैं। बेटी अनामिका इकलौती होने के कारण पूरे परिवार को अधिक प्रिय थी। संतोष का तीसरे नंबर का बेटा जयंत बाहर कहीं नौकरी करता है। वह शाम पांच बजे के बाद आया। उसके बाद ही अंतिम संस्कार किया गया। बच्चों की मौत के गम में मोहल्ले के अधिकांश घरों का चूल्हा तक नहीं जला।

अनामिका का फाइल फोटो

अनामिका का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed