सब्सक्राइब करें

Rashifal 17 June: इन चार राशि वालों के अधूरे काम होंगे पूरे, जानिए मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: Vinod Shukla Updated Tue, 16 Jun 2026 06:30 PM IST
सार

17 June Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 17 जून 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 17 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Rashifal 17 June: 17 मई को शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और रवि योग का संयोग रहेगा। साथ ही चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि के बाद कर्क राशि में होगा। ऐसे में दिन में कई राशि वालों को भरपूर मौके मिलेंगे। आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए कुछ अच्छे और बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लेकिन कुछ राशि वालों के लिए दिन में लेन-देन में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 मई का राशिफल।



 
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 17 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी या पद मिलने की संभावना है, जिससे आपका आत्मविश्वास पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगा। विद्यार्थियों को अपनी मंजिल पाने के लिए पूरी एकाग्रता के साथ मेहनत करनी होगी, क्योंकि यही समय उनके भविष्य की नींव रखेगा। किसी विरोधी की बातों में आकर खुद पर शक न करें, क्योंकि आपकी समझदारी ही आपकी असली ताकत है। छोटी-छोटी योजनाएं भी आज बड़ा फायदा देने की शुरुआत बन सकती हैं। व्यापार में तरक्की के संकेत हैं, हालांकि प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला हल्की चिंता दे सकता है।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 17 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आज आपके अंदर खुद को साबित करने की जबरदस्त ऊर्जा दिखाई देगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपको और मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा और आपकी मीठी वाणी लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करेगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपकी पहचान और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। किसी प्रशासनिक या राजनीतिक मामले को लेकर थोड़ी परेशानी आ सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। लंबी यात्रा का योग बन सकता है, जो नए अनुभव और नई सीख लेकर आएगी। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलते नजर आ रहे हैं और दिन का अंत खुशी और मनोरंजन के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 17 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आज आपको हर परिस्थिति में धैर्य और संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। व्यवसाय में बड़ा जोखिम उठाने से बचें, क्योंकि धीरे-धीरे और समझदारी से बढ़ना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अपने कामों में स्पष्टता बनाए रखें, इससे उलझनों से बचने में मदद मिलेगी। सरकारी योजनाओं या सुविधाओं से लाभ मिलने के अच्छे संकेत हैं। यदि काम से जुड़ी कोई परेशानी चल रही थी, तो अब उसके हल होने की उम्मीद बढ़ेगी। माता-पिता के साथ समय बिताना और उनकी सेवा करना आपके मन को शांति देगा।

 
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 17 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आज आपके नेतृत्व करने की क्षमता सबके सामने खुलकर आएगी। टीम के साथ मिलकर किया गया काम आपको नई पहचान और सम्मान दिला सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी, जिससे मन को सुकून मिलेगा। छोटे बच्चों की खुशी के लिए आप कोई प्यारा-सा उपहार ला सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन संतुष्ट रहेगा और धन-धान्य में वृद्धि के संकेत हैं। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु वापस मिलने की खुशी भी मिल सकती है। नए वाहन की खरीदारी का सपना भी आज साकार होता नजर आ रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed