सब्सक्राइब करें

Ganesh Mantra: बुधवार को करें इन खास मंत्रों का जाप, सम्मान-सफलता में आ रही रुकावटें होंगी दूर

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 16 Jun 2026 06:05 PM IST
सार

Ganesh Mantra For Career Study: मान्यता है कि, बुधवार के दिन नियमित रूप से इन मंत्रों का जाप करने से करियर में सफलता मिलती है। साथ ही पढ़ाई से जुड़े लोगों के लिए यह उपाय भी लाभकारी माने जाते हैं।
 

विज्ञापन
budhwar upay for success know ganesh mantra for career study and mind peace
Ganesh Mantra For Career Study - फोटो : अमर उजाला

Ganesh Mantra For Career Study: बुधवार का दिन प्रथम पूज्य भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करने पर गणपति बप्पा प्रसन्न होते हैं। साथ ही, गणेश जी को मोदक का भोग अर्पित करने से वे भक्तों के जीवन से विघ्न-बाधाओं को शीघ्र दूर करते हैं। हिंदू धर्म में गणेश जी को बुद्धि, ज्ञान, सफलता और शुभता का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि, जिन लोगों के करियर-परीक्षाओं में बार-बार बाधाएं आ रही हों, उन्हें बुधवार के दिन विशेष रूप से गणेश जी की आराधना करनी चाहिए और उनसे जुड़े मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, मानसिक शांति प्राप्त होती है और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है। आइए, इन मंत्रों के बारे में जानते हैं।


Vat Purnima 2026: जून में कब है वट पूर्णिमा? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

budhwar upay for success know ganesh mantra for career study and mind peace
Ganesh Mantra For Career Study - फोटो : freepik

ॐ गं गणपतये नमः॥
अगर जीवन में लगातार परेशानियां बनी हुई हैं और हर काम में अड़चनें आ रही हैं, तो बुधवार को श्रद्धा के साथ इस मंत्र का जाप करें। इससे अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
हनुमान जी के ये 8 गुण बना सकते हैं आपको सफल, जानें जीवन के बड़े सबक

budhwar upay for success know ganesh mantra for career study and mind peace
Ganesh Mantra For Career Study - फोटो : freepik

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

मान्यता है कि, इस मंत्र के जाप से नकारात्मकता दूर होती है और व्यक्ति को कार्यों में शुभ फल मिलने लगते हैं। इसके अलावा विवाह में आने वाली रुकावटें धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
budhwar upay for success know ganesh mantra for career study and mind peace
Ganesh Mantra For Career Study - फोटो : freepik
गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बकः।
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्नराजकः।।
धूम्रवर्णो भालचन्द्रो दशमस्तु विनायकः।
गणपतिर्हस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम्।।

इसका जाप करने से ग्रह दोष से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती हैं। इसके अलावा गणेश जी प्रसन्न होते हैं और साधक के जीवन में सुख-सौभाग्य बढ़ता है।

रोजाना की अच्छी आदतों से भी मजबूत हो सकते हैं गुरु, शनि समेत सभी 9 ग्रह, जरूर करें इन नियमों का पालन

विज्ञापन
budhwar upay for success know ganesh mantra for career study and mind peace
Ganesh Mantra For Career Study - फोटो : adobe stock
गणेश वंदना मंत्र
गजाननं भूत गणादि सेवितं, कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्।
उमासुतं शोक विनाशकारकम्, नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्॥

Morning Mantra: सुबह आंख खुलते ही हथेलियों को देखकर बोलें ये मंत्र, हर कार्य में मिलेगी सफलता

माना जाता है कि, बुधवार को कम से कम 11 बार इस वंदना मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से परीक्षा-करियर से जुड़ी उलझनें दूर होने लगती हैं और नए मार्ग खुलते हैं।

Chanakya Niti: इन 3 लोगों की संगति से बिगड़ सकते हैं आपके काम, जीवन भर पड़ सकता है पछताना

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed