वैदिक ज्योतिष में सभी 9 ग्रहों का विशेष महत्व होता है। ग्रहों की चाल, दशा, प्रकृति का प्रभाव व्यक्ति के जीवन, करियर, नौकरी, पारिवारिक जीवन, रिश्तों और सेहत पर विशेष रूप से पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में ग्रह शुभ स्थिति में होते हैं उनके जीवन में उन्हे हर तरह की सुख-सुविधा और उन्नति के अवसर मिलते हैं, वहीं जिन लोगों की कुंडली में ग्रह अशुभ स्थिति में होते हैं उनको कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर ग्रह कमजोर होते हैं तो उनको मजबूत करने के लिए ग्रहों की प्रकृति के अनुसार रोजमर्रा के जीवन में कुछ आदतों का अपनाकर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। आइए जानते हैं सभी 9 ग्रहों को मजबूत करने के कुछ आसान उपाय।
रोजाना की अच्छी आदतों से भी मजबूत हो सकते हैं गुरु, शनि समेत सभी 9 ग्रह, जरूर करें इन नियमों का पालन
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:54 AM IST
सार
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रहों का अपना-अपना स्वभाव होता है, जो उसकी के अनुसार शुभ-अशुभ फल जातकों को प्रदान करते हैं। ग्रहों के अनुसार रोजमर्रा की आदतों को अपनाकर कुंडली में कमजोर ग्रहों को मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन