सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: इन 3 लोगों की संगति से बिगड़ सकते हैं आपके काम, जीवन भर पड़ सकता है पछताना

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Wed, 10 Jun 2026 04:17 PM IST
सार

Chanakya Niti: चाणक्य नीति न केवल जीवन में सफलता का मार्ग देती है, बल्कि सही लोगों की संगति का ज्ञान भी इससे प्राप्त होता है। चाणक्य नीति के अनुसार, गलत लोगों का साथ व्यक्ति को गलत रास्ते पर ले जा सकता है, जबकि अच्छे और विवेकशील लोगों का साथ जीवन को नई दिशा देता है। 

विज्ञापन
Chanakya Niti Avoid These 3 Types of People to Protect Your Peace and Success
Chanakya Niti For Life - फोटो : amar ujala

Chanakya Niti For Life: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में जीवन को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सिद्धांत बताए हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि, व्यक्ति की संगति उसके भविष्य और व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव डालती हैं। इसलिए चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में उन लोगों का भी जिक्र किया है, जिनसे सदैव दूरी बनाकर रखनी चाहिए। उनका मानना है कि, इन लोगों का साथ जीवन में परेशानियां, असफलता और तनाव का कारण बन सकता है। ऐसे लोगों के साथ अधिक निकटता रखने से व्यक्ति को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक हानि तक झेलनी पड़ सकती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।


Chanakya Niti: चाणक्य ने बताए किसी व्यक्ति के वास्तविक चरित्र की पहचान करने के ये पांच संकेत
Overthinking Ke Upay: अत्यधिक सोचने से हैं परेशान तो अपनाएं ये खास उपाय, ओवरथिंकिंग से मिलेगी राहत

Chanakya Niti Avoid These 3 Types of People to Protect Your Peace and Success
Chanakya Niti For Life - फोटो : Freepik.com

मूर्ख व्यक्ति से बनाएं दूरी
आचार्य चाणक्य के अनुसार, मूर्ख व्यक्ति की संगति कभी भी लाभदायक नहीं होती। ऐसे लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। चाणक्य नीति के मुताबिक, ऐसा व्यक्ति बिना सोचे-समझे निर्णय लेता है और अक्सर गलत सलाह देता है। इसके अलावा अपने विचारों-निर्णयों से अपने करीबी लोगों को भी परेशानी में डाल देता है। ये भी कहा जाता है कि, मूर्ख लोग अक्सर जीवन में तनाव का बड़ा कारण बनते हैं, इसलिए इन लोगों से दूरी बेहतर मानी जाती है।

Chanakya Niti: सम्मान और सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Chanakya Niti Avoid These 3 Types of People to Protect Your Peace and Success
Chanakya Niti For Life - फोटो : adobe stock

दूसरों की बुराई और बदनामी करने वालों से रहें सावधान
चाणक्य नीति के अनुसार, जो लोग हर समय दूसरों की आलोचना करते हैं, उनसे दूरी बनाए रखना ही बेहतर होता है। ऐसे लोग ईर्ष्या और द्वेष की भावना से प्रेरित होकर दूसरों की छवि खराब करने का प्रयास करते हैं। आचार्य चाणक्य के मुताबिक,  जो व्यक्ति आज किसी और की बुराई कर रहा है, वह कल आपके बारे में भी वही कर सकता है। इसलिए ऐसे लोगों पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए।
Life Lessons From Bhagavad Gita: अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए गीता में लिखी इन बातों का हमेशा रखें ध्यान
Chanakya Niti: इन 3 आदतों के कारण नहीं मिलती सफलता, मन भी रहता है परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti Avoid These 3 Types of People to Protect Your Peace and Success
Chanakya Niti For Life - फोटो : freepik

दुष्ट व्यक्ति से रखें दूरी
आचार्य चाणक्य के अनुसार, दुष्ट स्वभाव के लोग सबसे अधिक खतरनाक होते हैं। ऐसे लोग अपने स्वार्थ के लिए किसी का भी विश्वास तोड़ सकते हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर वे आपके रहस्य उजागर कर सकते हैं और मुश्किल समय में साथ छोड़ सकते हैं। बाहरी रूप से भले ही वे मित्रता का दिखावा करें, लेकिन उनके मन में छल और कपट छिपा हो सकता है। इसलिए ऐसे लोगों को पहचानकर समय रहते उनसे दूरी बना लेना ही बुद्धिमानी है।

 

Morning Mantra: सुबह आंख खुलते ही हथेलियों को देखकर बोलें ये मंत्र, हर कार्य में मिलेगी सफलता

 

Stress Relief Mantra: तनाव दूर करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, आत्मविश्वासी से लेकर बनेंगे धैर्यवान


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed